Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

श्रेयस अय्यर ने खुद दिया फिटनेस अपडेट, जानिए कैसी है स्थिति?

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shreyas Iyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 16:31 IST

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरने के दौरान अपने शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार जताया है। अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकने की कोशिश में चोटिल हुए थे। जांच में पता चला कि उन्हें 'स्प्लीन' में गहरी चोट आई है। 

श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "मैं अभी रिकवरी के प्रोसेस में हूं। हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होता जा रहा हूं। मुझे मिली शुभकामनाओं और समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे अपनी दुआओं में रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

25 अक्टूबर को श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया की पारी के 34वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लपकने के बाद मैदान पर गिर पड़े थे। इसके बाद अय्यर दर्द से छटपटाते नजर आए। तुरंत अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। 

शुरुआत में इसे पसलियों की चोट माना जा रहा था, लेकिन बाद में इसकी गंभीरता पता लगने पर उन्हें सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, "श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ था। 

चोट की तुरंत पहचान कर ली गई। इलाज के बाद रक्तस्राव तुरंत बंद हो गया।" बयान में कहा गया, "अय्यर की हालत अब स्थिर है, उन्हें निगरानी में रखा गया है। मंगलवार को दोबारा किए गए स्कैन में उनकी इंजरी में काफी सुधार नजर आया है। बोर्ड की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से, उनकी रिकवरी पर नजर रखेगी।"

श्रेयस अय्यर ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 11 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने एडिलेड में 61 रन की पारी खेली। तीसरे मुकाबले में वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। इस सीरीज के साथ अय्यर ने आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक पायदान का सुधार करते हुए 9वें स्थान हासिल कर लिया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shreyas Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD