Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली को लेकर लोगों में उत्साह, कहा- बिहार रफ्तार पकड़ चुका है

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुजफ्फरपुर , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 16:20 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को मुजफ्फरपुर में होने वाली जनसभा को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सुबह से ही भारी संख्या में लोग जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी की जनसभा को सुनने के लिए लोग समस्तीपुर और मोतिहारी से पहुंचे हैं।

मनोज कुमार ने आईएएनएस से कहा कि पीएम मोदी आ रहे हैं, हम जोश के साथ स्वागत करेंगे। उनके नेतृत्व में विकास हुआ है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की कर रहा है और दोबारा सरकार बनने के बाद विकास होता रहेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सभी योजनाएं जनता तक पहुंच रही हैं। 

विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं बोलना चाहिए। लगता है पाकिस्तान उन्हें प्यारा है, भारत की अच्छी बातें नहीं भातीं। सवाल उठाने वालों की आदत होती है कि वे कुछ भी कहते हैं। राम नरेश ने बताया कि हम पीएम मोदी को देखने के लिए उत्साहित हैं। 

हम 2019 में आए थे, लेकिन यहां नहीं आ पाए। आज मौका मिला है। कई मील पैदल चलकर यहां पहुंचे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर बन रहा है। हरिशंकर कुशवाहा ने कहा कि मैंने पीएम मोदी को कभी नहीं देखा। 

आज उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हूं। मोतिहारी में उनकी रैली में नहीं जा पाया था। आज सुबह ही घर से निकल गया। बिहार में विकास हुआ है। सरिता पटेल ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को लेकर काफी उत्साहित हूं। बिहार में विकास हो रहा है। महिलाओं के लिए उनकी योजनाएं बहुत अच्छी हैं।

प्रियंका कुमारी ने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी को देखने आए हैं। उन्होंने पहले पीएम मोदी को कभी नहीं देखा था। अर्चना ठाकुर ने कहा कि हम लोग बहुत उत्साहित हैं। बिहार ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने बहुत काम किया है। महिलाओं के लिए जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एनडीए समर्थक पीएम मोदी के स्वागत के लिए बेकरार हैं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD