Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ताइक्वांडो : एक प्राचीन युद्ध कला, जिसे ओलंपिक ने भी अपनाया

Sports News, More Sports, Taekwondo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 13:27 IST

कोरियन मार्शल आर्ट 'ताइक्वांडो' की उत्पत्ति और इतिहास के बारे में कई किवदंतियां प्रचलित हैं। इसे बोधिधर्म (पांचवीं से छठी शताब्दी) नामक एक भारतीय बौद्ध भिक्षु से भी जोड़कर देखा जाता है, जिनका जन्म दक्षिण भारत में 'पल्लव राज्य' के राज परिवार में हुआ था। 

मान्यता है कि उन्होंने ही चीन की यात्रा करते हुए हेनान प्रांत में स्थित शाओलिन मंदिर में बौद्ध भिक्षुओं को मानसिक और शारीरिक प्रशिक्षण की ऐसी तकनीक से परिचित कराया, जिसमें मंदिर की मूर्तियों की नकल करते हुए 'ताई ची' के समान 18 मुद्राएं शामिल थी। 

यही भिक्षु आगे चलकर चीन के योद्धा बने। थ्री-किंगडम युग में जब शिल्ला राजवंश के योद्धाओं ने एक मार्शल आर्ट विकसित की। इसे 'ताइक्योन' नाम दिया गया, जिसका अर्थ 'पैर-हाथ' है। इसमें पैर और हाथों से प्रहार की तकनीकें सिखाई जाती थीं, जिसने आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस पर जोर दिया।

20वीं सदी की शुरुआत में यह मार्शल आर्ट एक प्रमुख खेल के रूप में उभरकर सामने आई। साल 1955 में साउथ कोरियन जनरल चोई होंग-ही ने इसे 'ताइक्वांडो' नाम दिया। 'ताइक क्योन' और 'कराटे' से प्रभावित होकर, इसे एक नई प्रणाली के रूप में विकसित किया गया।

साल 1973 में ताइक्वांडो को कोरियन नेशनल मार्शल आर्ट के रूप में नामित किया गया। साल 1973 में वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन (डब्ल्यूटीएफ) की स्थापना हुई। इसी वर्ष सोल में ताइक्वांडो की पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन भी किया गया। इस खेल में दो-दो मिनट के तीन राउंड होते हैं। 

प्रत्येक राउंड के बीच खिलाड़ियों को एक मिनट का ब्रेक मिलता है। खिलाड़ी की कोशिश प्रतिद्वंदी के धड़ या सिर पर लात और घूंसे मारकर प्वाइंट्स हासिल करना होता है। बशर्ते घूंसा पंचिंग तकनीक के जरिए होना चाहिए। टखने के नीचे पैर के किसी भी हिस्से के इस्तेमाल से मारी गई किक ही इस खेल में मान्य होती है। 

किकिंग, स्पिनिंग और जंपिंग वाले इस खेल में हाथों का इस्तेमाल सिर्फ बैकअप के रूप में किया जाता है। 1988 सोल ओलंपिक में पहली बार ताइक्वांडो के खेल को प्रदर्शनी मैच के रूप में शामिल किया गया। 2000 सिडनी ओलंपिक में इसे आधिकारिक तौर पर मेडल गेम के रूप में शामिल किया गया।

भले ही ताइक्वांडो में भारत अब तक कोई पदक नहीं जीत सका है, लेकिन इस खेल में भारत की स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। देश में इस खेल को प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी एशियाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब पदक जीतने लगे हैं। उम्मीद है कि इस खेल में भी भारत जल्द ओलंपिक मंच पर अपना जलवा दिखाता नजर आएगा।

 

Tags: Sports News , More Sports , Taekwondo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD