Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रशासनिक बुनियादी ढांचे में सुधार सुशासन की कुंजी : कॉनराड के. संगमा

Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya, Meghalaya, National Peoples Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 14:56 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को सेवाओं का कुशल वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। सीएम संगमा ने कहा कि 2018 से प्रशासनिक सुविधाओं में सुधार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक रहा है। 

हालांकि योजनाओं में बदलाव नहीं हो सकता, लेकिन हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि वे लोगों तक अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से पहुंचें। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन तभी प्राप्त किया जा सकता है जब सार्वजनिक सेवा संस्थान नागरिकों की सेवा के लिए सही सुविधाओं और वातावरण से लैस हों। 

मुख्यमंत्री ने परियोजना को पूरा करने में उनके समर्पण के लिए पिनुरस्ला सी एंड आरडी ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा स्थानीय समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से पहले मेघालय के 46 ब्लॉक कार्यालयों में से अधिकांश में उचित बुनियादी ढांचे का अभाव था और कुछ में तो कई विभागों द्वारा साझा किए जाने वाले केवल दो कमरों से ही काम चल रहा था।

उन्होंने कहा कि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कुछ ब्लॉक कार्यालय केवल दो कमरों से चल रहे थे, जहां चार से पांच विभाग एक ही स्थान पर काम करते थे, इसलिए हमने तय किया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक उचित कार्यालय होना चाहिए- ऐसा कुछ जो 30 या 40 वर्षों से नहीं हुआ था।

संगमा ने बताया कि राज्य के सभी 56 ब्लॉकों को अब एक समान डिजाइन पर आधारित स्थायी कार्यालय परिसरों के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है। कई का उद्घाटन हो चुका है, जबकि अन्य निर्माणाधीन हैं या निविदा प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक या दो साल के भीतर, हर ब्लॉक में एक नया कार्यालय होगा।

सरकार के व्यापक विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ प्रशासनिक भवनों पर ही 150 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं, साथ ही स्कूलों के बुनियादी ढांचे के लिए 500 करोड़ रुपए और पुलिस व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है।

 

Tags: Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD