Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोक निर्माण विभाग को क्षेत्रीय अस्पताल सम्पर्क सड़क मार्ग को जल्द ठीक करने के दिए निर्देश: किरण भड़ाना

वर्तमान वित वर्ष में रोगियों की स्वस्थ्य सुविधाओं व अन्य मदों में खर्च किए जाएगें 51 लाख 17 हजार रूपये

Kiran Bhadana, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 28 Oct 2025

Last updated on: Oct 29, 2025, 12:09 IST

जिला लाहौल-स्पीति के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग की रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्षा किरण भड़ाना ने की। 

बैठक में अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की आपूर्ति, भवनों की मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था तथा रोगियों की मूलभूत आवश्यकताओं की समीक्षा सहित विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक रोगी को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सेवा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। उपायुक्त ने अस्पताल के सम्पर्क मार्ग के सुधारीकरण के कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने के लोनिवि को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अस्पताल में लगने वाली लिफ्ट के कार्य को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जब तक सड़क का कार्य पूर्ण नही होता है तब तक अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को जिला आयुष अस्पताल से संचालित किया जाए। उन्होंने बताया कि गत वर्ष क्षेत्रीय अस्पताल में 19321 रोगियों को स्वस्थ्य सेवाएं व उपचार उपलब्ध करवाया गया जिसमें से 1658 आंतरिक रोगी रहे। 

बैठक में सर्व सम्मति से अस्पताल की प्रयोगशाला में किए जाने वालें जांचों के शुल्कों में मामूली बढौतरी की गई । उन्होंने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा रोगियों को वेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए गत वर्ष कुल 31 लाख 12 हजार 995 रूपये खर्च किए गए और चालू वित वर्ष में 51 लाख 17 हजार रूपये का व्यय किए जाने का प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को रोगी कल्याण समिति की बैठक फरवरी माह में आयोजित करने सहित साल में दो बारे आयोजित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि रोगी कल्याण समिति की धनराशी को साबधी जमा योजना अपनाकर आय को बढ़ाने पर भी कार्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शव गृह में फ्रीजर की सुविधा भी उपलब्ध हो गई ।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बिना देवी, सहायक आयुक्त कल्याणी तिवाना, खंड चिकित्सा आधिकारी डॅा. रोशन लाल, खंड विकास अधिकारी विवेक गुलेरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश आमची, जिला आयुष अधिकारी डा. बनीता शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Kiran Bhadana , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD