Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इंडिया मैरीटाइम वीक-2025 : महाराष्ट्र में 56,000 करोड़ रुपए के 15 एमओयू पर हस्ताक्षर, समुद्री क्षेत्र में नया युग

Devendra Fadnavis, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, India Maritime Week 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2025

Last updated on: Oct 28, 2025, 13:03 IST

महाराष्ट्र ने समुद्री व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित 'इंडिया मैरीटाइम वीक-2025' के दौरान 15 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। 

इन एमओयू के तहत कुल 55,969 करोड़ रुपए का निवेश होगा, जो राज्य के बंदरगाह विकास, जहाज निर्माण, समुद्री अनुसंधान और जल परिवहन को नई गति प्रदान करेगा। यह पहल केंद्र सरकार के 'मैरीटाइम इंडिया विजन 2030' और 'अमृत काल विजन 2047' के अनुरूप है, जिसका लक्ष्य भारत को वैश्विक जहाज निर्माण में शीर्ष पांच देशों में स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "ये समझौते महाराष्ट्र को समुद्री अर्थव्यवस्था का हब बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। राज्य में विश्वस्तरीय बंदरगाह, परिवहन और व्यापार सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे लाखों नौकरियां पैदा होंगी।"

उन्होंने मुंबई के लिए जल परिवहन की महत्वपूर्णता पर जोर देते हुए बताया कि रो-रो सेवाओं को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब गेटवे ऑफ इंडिया और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच वाटर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी, जो यात्रा समय को आधा कर देगी।

 साथ ही, इलेक्ट्रिक वेसल (ईवी जहाज) बेड़े का परिचालन पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगा। फडणवीस ने वधावन बंदरगाह परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह राज्य के प्रमुख शहरों से सड़क मार्गों से जुड़ेगा और पूरे महाराष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान देगा।

इस अवसर पर मत्स्य पालन एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे भी मौजूद थे। उन्होंने इसे महाराष्ट्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा, "मुख्यमंत्री के विजन ने समुद्री क्षेत्र में अपार अवसर पैदा किए हैं। राज्य जहाज निर्माण नीति, यात्री नौवहन और समुद्री पर्यटन में अग्रणी बन रहा है।

ये एमओयू वैश्विक स्तर पर महाराष्ट्र की समुद्री क्षमता को मजबूत करेंगे।" राणे ने बंदरगाह विकास, जहाज मरम्मत और समुद्री परिवहन में निवेश के नए अध्याय की शुरुआत पर प्रसन्नता जताई। अन्य उपस्थित अधिकारियों में बंदरगाह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. प्रदीप और एमओयू साइन करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , India Maritime Week 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD