Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

छठ पर खेसारी लाल यादव का तोहफा, रिलीज हो रही है फिल्म 'श्री 420'

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Khesari Lal Yadav, Shri 420
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 15:55 IST

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए एक से बढ़कर एक तोहफा देते रहते हैं। रविवार को भी अभिनेता ने लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर फिल्म 'श्री 420' के रिलीज की जानकारी दी।अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "'श्री 420'- छठ के शुभ अवसर पर 27 अक्टूबर को आपके सिनेमाघरों में दस्तक देगी।"

फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ अभिनेत्री मधु शर्मा और श्वेता महारा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण मैड मूवीज बैनर के तहत मधु शर्मा और समीर अफताब कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान प्रवीण कुमार गुदुरी ने संभाली है।फिल्म के सह-निर्माता अंशुमन सिंह हैं। इस फिल्म का संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है। गीतों के बोल प्यारे लाल यादव और कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। वहीं, इसकी एडिटिंग का जिम्मा गुर्जेंट सिंह ने संभाला है।

फिल्म ‘श्री 420 कंप्लीट फैमिली ड्रामा एंटरटेनर है, जोकि कॉमेडी, एक्शन, इमोशन, रोमांस और थ्रिल से भरपूर है।खेसारी लाल यादव जल्द ही वेब सीरीज 'जमानत' में दिखने वाले हैं। इसका निर्देशन बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने किया है। इसे रॉकेट रील्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में खेसारी लाल एक्शन अवतार में नजर आएंगे और इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है।उनकी फिल्म 'अग्निपरीक्षा' भी रिलीज के लिए लाइन पर लगी है। 

गौरतलब है कि फिल्म में उनके साथ आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा, सुशील सिंह, प्रकाश जैश, और विनोद मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।  हालांकि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सुरिंदर यादव ने प्रोड्यूस किया है और लेखन राकेश त्रिपाठी ने किया है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Khesari Lal Yadav , Shri 420

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD