Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाबी सिनेमा के जरिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना मेरा लक्ष्य : एमी विर्क

Ammy Virk, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 27, 2025, 10:56 IST

पंजाबी सिनेमा के स्टार एमी विर्क ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने भविष्य के सपनों और योजनाओं को साझा किया। उनका लक्ष्य पंजाबी सिनेमा में एक ऐसा योगदान देना है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे। उनका मानना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संस्कृति और इतिहास को भी जीवित रखने का जरिया है। 

आईएएनएस के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी फिल्में आने वाले समय में ऐसी होंगी जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक कहानियों को बड़े पर्दे पर जीवंत करें। एमी विर्क ने पंजाबी फिल्मों के विकास पर भी गर्व जताया। उन्होंने कहा, ''पहले पंजाबी फिल्मों का बजट केवल 2 करोड़ रुपये होता था, जबकि आज यह 100 करोड़ तक पहुंच गया है। 

भविष्य में यह बजट 200 करोड़ और फिर 500 करोड़ तक पहुंच सकता है, लेकिन यह तब संभव होगा जब हमारी फिल्मों में हमारी संस्कृति और इतिहास को प्रमुखता दी जाएगी।'' एमी ने भविष्य में महाराजा रणजीत सिंह पर फिल्म बनाने की योजना भी बताई, जो उनकी सांस्कृतिक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

एमी विर्क ने अपने अगले कई सालों की योजना को भी साझा किया। उनका कहा, ''मेरा केवल एक ही लक्ष्य है, एक ऐसी पहचान छोड़ना जो लंबे समय तक याद रहे। हमारी मेहनत और फिल्में आने वाली पीढ़ियों, छोटे कलाकारों और बच्चों के लिए प्रेरणा बनें। मैं यह आने वाले 10-20 साल, 20-30 साल की बात कर रहा हूं।"

ईमानदारी एमी विर्क के लिए सबसे ऊपर है। उन्होंने स्पष्ट किया, ''मेरे लिए कोई चीज ईमानदारी से ऊपर नहीं है। मैं हमेशा सच बोलने और सही काम करने को प्राथमिकता देता हूं।'' एमी ने पंजाबी सिनेमा और बॉलीवुड के बीच के अंतर को भी समझाया। उन्होंने कहा, ''असल फर्क केवल पैसों का है, क्योंकि बॉलीवुड की फिल्में महंगी होती हैं। 

लेकिन हर क्षेत्र की अपनी अलग खासियत और सुगंध होती है। जैसे पंजाब की फिल्म में पंजाबी संस्कृति की खुशबू होती है, गुजरात की फिल्मों में गुजराती संस्कृति की। यह क्षेत्रीय विविधता ही फिल्मों को खास बनाती है।''

 

Tags: Ammy Virk , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD