Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा को अति-पिछड़ा वर्ग से इतनी नफरत क्यों, हम उनकी बैचेनी करेंगे शांत : तेजस्वी यादव

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:15 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समस्तीपुर रैली में 'लालटेन' वाले बयान पर पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी लालटेन पर अटकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महागठबंधन रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे जनता के मूल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा। 

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार की जनता बदलाव के मूड में है। लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं, जहां अधिकारी भ्रष्ट हैं, रिश्वतखोरी व्याप्त है और अक्षमता चरम पर है। 

पूरा माहौल महागठबंधन के पक्ष में है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस स्थिति में बदलाव लाएगी और महागठबंधन की सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब जागरूक है और पुरानी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। 

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के भाषण को नकारात्मक करार देते हुए कहा कि उनके हर शब्द में नकारात्मकता थी। उन्होंने बिहार को बदनाम करने वाली बातें कीं, कोई सकारात्मक या फलदायी बात नहीं कही। 11 साल से प्रधानमंत्री मोदी हैं, बिहार को क्या दिया? 

गुजरात में बुलेट ट्रेन, इंटरनेशनल स्टेडियम और फैक्ट्रियां दी गईं, लेकिन बिहार में कितनी बार इन्वेस्टर मीट हुई? बिहार को सिर्फ ठगने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात को हर सुविधा दी जाती है, जबकि बिहार को एक प्रतिशत भी नहीं मिला। 

तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता बेवकूफ नहीं है। वह हर चीज का हिसाब मांग रही है, लेकिन पीएम मोदी के पास कोई जवाब नहीं है। तेजस्वी ने भाजपा पर अति-पिछड़ा वर्ग के प्रति नाराजगी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में अति-पिछड़ा वर्ग से कोई डिप्टी सीएम बनता है तो अमित शाह को इतनी नफरत क्यों? भाजपा के लोग डरे हुए हैं। 

जिन्हें वे पाकिस्तान भेजने की बात करते थे, अब उनकी ताकत देखकर उनकी बैचेनी बढ़ गई है। तेजस्वी ने कहा कि हम उनकी बैचेनी शांत कर देंगे। यह देश सभी का है और आजादी में सभी का योगदान रहा है। राजद नेता ने कहा कि एनडीए लालटेन का मुद्दा उठाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। 

तेजस्वी ने कहा कि एनडीए लालटेन की बात करता है, लेकिन रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात नहीं करता। गुजरात को शिक्षा-स्वास्थ्य का बजट दिया जाता है, बिहार को क्या मिलता है। तेजस्वी ने दावा किया है कि बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बन रही है।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD