Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के खिलाफ सिर्फ 29 रन की पारी के साथ इतिहास रच गए ट्रेविस हेड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Travis Head
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:10 IST

भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी तीसरे वनडे मुकाबले में ट्रेविड हेड ने 29 रन की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। हेड सबसे कम पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। ट्रेविस हेड ने महज 76 पारियों में यह कारनामा किया, जबकि स्टीव स्मिथ 79 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे। 

माइकल बेवन और जॉर्ज बेली 80-80 पारियों में इस आंकड़े को छू चुके हैं, जबकि डेविड वॉर्नर ने 81 पारियों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए थे। सबसे कम गेंदों में 3 हजार वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों के मामले में ट्रेविस हेड चौथे पायदान पर हैं। वैश्विक स्तर पर इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 2,440 गेंदों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए। 

वहीं, इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर 2,533 गेंदों में इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। लिस्ट में तीसरे पायदान पर मौजूद जेसन रॉय ने 2,820 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ, जबकि ट्रेविस हेड ने 2,839 गेंदों में 3 हजार वनडे रन पूरे किए हैं। लिस्ट में जॉनी बेयरस्टो पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने 2,842 गेंदों में यह कारनामा किया।

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 9.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की। ट्रेविस 25 गेंदों में 6 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मार्श ने मोर्चा संभाला, लेकिन अर्धशतक चूक गए।

मार्श ने 50 गेंदों में 41 रन बनाए। अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले मार्श ने एक छक्का और 5 चौके लगाए। यहां से मैथ्यू शॉर्ट ने मैट रैनेशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। शॉर्ट 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 41 ओवरों के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट खोकर 207 रन बना चुकी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Travis Head

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD