Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

शानदार कैच लपकने के बाद चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, दर्द से तड़पते हुए छोड़ना पड़ा मैदान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Shreyas Iyer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 16:09 IST

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी तीसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर की है। हर्षित राणा के ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने हवाई शॉट खेला।

इस बीच श्रेयस ने कैच लपकने के लिए विपरीत दिशा में दौड़ना शुरू किया। अय्यर ने गेंद लपकने के लिए छलांग लगाई और गेंद को पकड़ने में कामयाब रहे। इस बीच वह फिसल गए। बाईं ओर गिरे, जिसके बाद अय्यर पसलियों को पकड़कर दर्द से कराहते नजर आए।

एक ओर एलेक्स कैरी आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो दूसरी ओर मैदान पर गिरे अय्यर दर्द से छटपटा रहे थे। इसी बीच फिजियो मैदान पर आए और चोट की जांच करने के बाद अय्यर को अपने साथ मैदान से बाहर ले गए। मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच 9.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी हुई। हेड 25 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान मार्श ने मोर्चा संभाला, लेकिन अर्धशतक से चूक गए। मार्श ने 50 गेंदों में एक छक्के और 5 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई टीम 88 के स्कोर तक सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। 

यहां से मैथ्यू शॉर्ट ने मैट रैनेशॉ के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। शॉर्ट ने 30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैट रैनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को 200 के करीब पहुंचाया। फिलहाल, 39 ओवरों के खेल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट खोकर 201 रन बना चुकी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Shreyas Iyer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD