Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ढगवार मिल्क प्लांट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप करेगा कार्य: चंद्र कुमार

हिमाचल प्रदेश के सबसे उन्नत दुग्ध संयंत्र के रूप में होगा विकसित

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 14:59 IST

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चैधरी चंद्र कुमार कहा कि कांगड़ा जिला के ढगवार का मिल्क प्लांट हिमाचल प्रदेश का सबसे उन्नत दुग्ध संयंत्र होगा, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्य करेगा। यह संयंत्र पूरी तरह स्वचालित होगा, जिसमें अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरण लगाए जा रहे हैं ताकि दुग्ध उत्पादों की उच्च गुणवत्ता, स्वच्छता और उत्पादन दक्षता सुनिश्चित की जा सके।

पशु पालन एवं कृषि मंत्री ने ढगवार में निर्माणाधीन लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों तथा निर्माण कार्य कर रही ठेकेदार फर्म को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही संयंत्र की गुणवत्ता और प्रगति की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए गठित समिति में मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी को शामिल करने के निर्देश भी दिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस परियोजना की कुल लागत ₹225 करोड़ है, जिसमें से अब तक लगभग 41 प्रतिशत भौतिक कार्य पूर्ण हो चुका है। यहाँ पर टोंड मिल्क, डबल टोंड मिल्क, स्टैण्डर्ड मिल्क, फुल क्रीम मिल्क, खोया, दही, लस्सी, पनीर, मोजरेला चीज तथा फ्लेवर्ड मिल्क जैसे विविध दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने, ग्रामीण युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर प्रदान करने, और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के किसान और पशुपालक आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है। सरकार गाय के दूध को 50 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध को 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद रही है। प्राकृतिक तरीके से उगाई गई मक्की 40 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम, कच्ची हल्दी 90 रुपये तथा जौ 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदी जा रही है। 

उन्होने कहा कि अपनी एक और चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए सरकार ने पशु पालकों से गोबर की खाद 300 रुपये प्रति क्वंटल की दर से खरीदना शुरू कर दिया है। बागवानों की खुशहाली के लिए भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD