Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उमेश यादव बर्थडे : भारतीय पिचों पर विदेशी पिचों से ज्यादा सफल तेज गेंदबाज

Special Day, Sports News, Cricket, Umesh Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 12:47 IST

भारतीय पिचों को स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है, जबकि सेना देशों में पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। उमेश यादव एक ऐसे तेज गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने भारतीय पिचों पर भी बड़ी सफलता हासिल की है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उमेश यादव का जन्म 25 अक्टूबर 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। 

साधारण परिवार से आने वाले उमेश यादव को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। हालांकि, पारिवारिक स्थिति को देखते हुए पहले उन्होंने पुलिस की नौकरी में जाने का इरादा बनाया था। लेकिन, क्रिकेट में उनकी रुचि उन्हें इस ओर खींच लाई। दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले उमेश ने 19 साल की उम्र में क्रिकेट को करियर बनाने के बारे में संजीदगी से सोचा और फिर पलटकर पीछे नहीं देखा। 

उमेश तूफानी गेंदबाज हैं। 140 से ऊपर निरंतर गेंदबाजी ने उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट में बेहद कम समय में लोकप्रिय बना दिया। गति के साथ-साथ गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता ने उमेश की तरफ सबका ध्यान खींचा। 2010 आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी क्षमता साबित की।

आईपीएल 2010 में उमेश की गेंदबाजी से प्रभावित चयनकर्ताओं ने उसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें वनडे में मौका दिया। 2011 में टेस्ट और 2012 में टी20 में उन्होंने डेब्यू किया। देश-विदेश में सफलता ने उमेश को वनडे और टी20 का नियमित सदस्य बना दिया। उमेश ने 2023 जून के बाद भारतीय टीम के लिए नहीं खेला हैं। 

2010 से 2023 के बीच 57 टेस्ट में 170 विकेट, 75 वनडे में 106 विकेट और 9 टी20 में 12 विकेट उन्होंने लिए। उमेश यादव, ईशांत शर्मा, और मोहम्मद शमी के साथ लंबे समय तक भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी का प्रमुख चेहरा रहे। उमेश की खूबी यह रही कि वह तेज गेंदबाज होते हुए भी भारतीय पिचों पर विकेट निकालने में कामयाब रहते थे। 

उदाहरण के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मैचों में उमेश ने 53 विकेट लिए हैं, इसमें 7 मैच भारत में खेले हैं और 22 विकेट झटके हैं। भारत में खेले कुल 32 टेस्ट मैचों में उमेश यादव ने 101 विकेट लिए हैं। विदेश में 25 टेस्ट मैचों में उमेश ने 69 विकेट लिए हैं। उनकी ये खासियत अन्य तेज गेंदबाजों से उन्हें अलग करती है। 

उमेश 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। 2015 विश्व कप में भी वह भारतीय तेज गेंदबाजी का मुख्य चेहरा थे। 152.2 की गति से गेंद फेंक सनसनी मचाने वाले 37 साल के उमेश यादव पिछले दो साल से भारतीय टीम के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं। उमेश ने 148 आईपीएल मैचों में 144 विकेट लिए हैं। 

 

Tags: Special Day , Sports News , Cricket , Umesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD