Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय तटरक्षक बल ने दो तीव्र गति के गश्ती पोतों-आईसीजीएस अजीत और आईसीजीएस अपराजित का जलावतरण किया

Military, Indian Coast Guard, ICG, ICG Ship Ajit, ICGS Aparajit, Goa Shipyard Limited, GSL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 25, 2025, 12:45 IST

भारतीय तटरक्षक बल ने 24 अक्टूबर, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में तीव्र गति के दो उन्नत गश्ती नौका आईसीजीएस अजीत और आईसीजीएस अपराजित का जलावतरण कर देश की समुद्री सुरक्षा सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। तट रक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी तौर पर निर्मित ये पोत आठ गश्ती नौका की श्रृंखला में सातवें और आठवें हैं। 

देश की तटीय निगरानी और संबंधित क्षमतावर्धन में यह महत्वपूर्ण कदम है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा पूर्णतया डिज़ाइन और निर्मित, तीव्र गति की ये गश्ती नौकाएं भारत की स्वदेशी पोत निर्माण क्षमता की बढ़ती शक्ति दर्शाती है। 52 मीटर लंबे और 320 टन विस्‍थापन क्षमता वाली ये नौकाएं देश में इस श्रेणी के पहले नियंत्रणीय पिच प्रोपेलर (सीपीपी) से युक्त हैं, जिससे बेहतर गतिशीलता और प्रणोदन दक्षता मिलती है। 

ये नौका मछुआरों के संरक्षण, तटीय गश्त, तस्करी-रोधी, समुद्री डकैती-रोधी और खोज एवं बचाव अभियानों सहित विविध भूमिकाओं में सक्षम हैं और इससे भारत के द्वीपीय क्षेत्रों और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के आसपास सुरक्षा बढ़ेगी। श्रीमती मंजू शर्मा ने इन गश्ती नौकाओं का जलावतरण किया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) डॉ. मयंक शर्मा, तटरक्षक बल-पश्चिम क्षेत्र के कमांडर, महानिरीक्षक भीष्म शर्मा तथा तटरक्षक और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। भारतीय तटरक्षक बल और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए, डॉ. मयंक शर्मा ने घरेलू उद्योग, रोज़गार सृजन और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पारिस्थितिकी तंत्र में परियोजना के योगदान की सराहना की। 

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह की पहल समुद्री क्षमता में राष्ट्रीय स्व-निर्भरता को मज़बूती प्रदान कर रही है। दो गश्ती नौकाएं शामिल कर भारतीय तटरक्षक बल ने अपने आधुनिक तेज गति के बेड़े में विस्तार जारी रखा है, जिससे भारत के विशाल समुद्री तट पर बेहतर परिचालन तत्परता तथा समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है। 

इन दो गश्ती नौकाओं के जलावतरण से देश के लिए अगली पीढ़ी के स्वदेशी रक्षा पोतों के निर्माण में प्रमुख निर्माणकर्ता के तौर पर गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की स्थिति और सुदृढ हुई है।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , ICG Ship Ajit , ICGS Aparajit , Goa Shipyard Limited , GSL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD