Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अभिमन्यु मिथुन बर्थडे : एक ओवर में 5 विकेट लेने वाला इकलौता भारतीय गेंदबाज

Special Day, Sports News, Cricket, Abhimanyu Mithun
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 17:21 IST

खेल में शीर्ष स्तर हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। लेकिन कुछ खिलाड़ी एक से अधिक खेल में बड़े स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर पाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों में एक नाम अभिमन्यु मिथुन का है, जो भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे खेल चुके हैं।

25 अक्टूबर 1989 को बेंगलुरु में जन्मे मिथुन बचपन और किशोरावस्था में क्रिकेट नहीं बल्कि एथलेटिक्स में रुचि रखते थे। मिथुन डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो खेला करते थे। उन्होंने राज्य स्तर पर दोनों ही खेलों में सहभागिता दी है। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था।

राज्य स्तर पर डिस्कस थ्रो और जैवलिन खेलने वाले अभिमन्यु ने 17 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। क्रिकेट से ऐसा लगाव हुआ कि फिर दूसरे खेल पीछे छूट गए। अभिमन्यु दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे और 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंका करते थे। 

मिथुन ने कर्नाटक के लिए 2009-10 सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। पहले ही सीजन में 6 फुट 2 इंच लंबे इस गेंदबाज ने 47 विकेट लिए और टीम को फाइनल में पहुंचाया। इसी प्रदर्शन के आधार पर 2010 में मिथुन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। 

मिथुन का अंतर्राष्ट्रीय करियर लंबा नहीं रहा। 2010 से 2011 के बीच उन्होंने 4 टेस्ट और 5 वनडे खेले। टेस्ट में 9 और वनडे में 3 विकेट उन्होंने लिए। वह निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज रहे। टेस्ट में 8 पारियों में 120 रन और वनडे की 3 पारियों में 51 रन उनके नाम हैं। 

वनडे में 24 और टेस्ट में 46 उनका सर्वाधिक स्कोर है। कर्नाटक के वह प्रमुख गेंदबाज रहे। 103 प्रथम श्रेणी मैचों में 338 विकेट और 96 लिस्ट ए मैचों में 136 विकेट उन्होंने लिए। टी20 के 74 मैचों में उन्होंने 69 विकेट लिए। 2014-15 के रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 52 विकेट लेकर कर्नाटक को खिताब दिलाया। 

2013-14 में इरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनकी भूमिका अहम रही। नवंबर 2019 में उन्होंने इतिहास रच दिया। रणजी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। सैयद मुश्ताक अली सेमीफाइनल (2019-20) में हरियाणा के खिलाफ एक ओवर में 5 विकेट लेकर दुर्लभ उपलब्धि हासिल की थी। 

मिथुन के अलावा एक ओवर में 5 विकेट न्यूजीलैंड के नील वैगनर और बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन ने लिए हैं। तीनों ने घरेलू क्रिकेट में ही ये उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में मिथुन आरसीबी, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। 2021 में मिथुन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

 

Tags: Special Day , Sports News , Cricket , Abhimanyu Mithun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD