Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बर्थडे स्पेशल : ऋद्धिमान साहा, जिसे विराट कोहली ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर कहा था

Special Day, Sports News, Cricket, Wriddhiman Saha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 11:53 IST

भारतीय क्रिकेट टीम में एमएस धोनी के आने के बाद बतौर विकेटकीपर, बल्लेबाज और कप्तान उनकी सर्वाधिक चर्चा हुई है। दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, और ईशान किशन भी भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेले हैं। 

लेकिन जब भी श्रेष्ठ विकेटकीपर की चर्चा होती है, तो ऋद्धिमान साहा को अपनी बिजली जैसी गति से स्टंपिंग के लिए मशहूर धोनी से भी श्रेष्ठ विकेटकीपर माना जाता है। ऐसा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और विराट कोहली भी मानते हैं। ऋद्धिमान साहा का जन्म 24 अक्टूबर 1984 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुआ था। 

13 साल की उम्र से उन्होंने क्रिकेट शुरू किया। दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ साहा ने एक विकेटकीपर के तौर पर अपनी यात्रा आरंभ की। साहा अपनी विकेटकीपिंग की वजह से युवा अवस्था में ही काफी चर्चा में आ गए। बंगाल क्रिकेट के चयनकर्ताओं की नजर भी उनपर पड़ी। 

अंडर-19 और अंडर-22 टीम से होते हुए 2006-07 में असम के खिलाफ बंगाल की तरफ से उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला। 2010 में साहा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया। उस समय कप्तान एमएस धोनी थे। साहा ने धोनी की कप्तानी में भी खेला और उनके संन्यास के बाद टेस्ट में टीम इंडिया के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेले। 

साहा के करियर का मुख्य हिस्सा विराट कोहली की कप्तानी में खेलते हुए बीता। 11 साल लंबे अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में साहा ने टेस्ट फॉर्मेट में कई यादगार पारियां भारतीय टीम के लिए खेलीं, जिसकी बदौलत भारत जीतने या फिर हार टालने में कामयाब रहा। लेकिन, साहा की चर्चा उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी विकेटकीपिंग की वजह से होती है। 

विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और दाएं या बाएं या फिर ऊपर उछलते हुए गेंद को पकड़ने की क्षमता उन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास के विरले विकेटकीपर के रूप में प्रतिष्ठित करती है। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली साहा को धोनी से बेहतर विकेटकीपर बता चुके हैं। 

वहीं भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान विराट कोहली ने साहा को दुनिया का श्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर माना था। पार्थिव पटेल और आर श्रीधर जैसे दिग्गज भी उन्हें श्रेष्ठ विकेटकीपर मान चुके हैं। भारतीय टीम के लिए साहा ने 40 टेस्ट और 9 वनडे खेले। टेस्ट में 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,353 रन उन्होंने बनाए। 

टेस्ट में 92 कैच और 12 स्टंपिंग उनके नाम हैं। 170 आईपीएल मैचों में 1 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से उनके नाम 2,934 रन दर्ज हैं। 1 फरवरी 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहने वाले साहा कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मौजूदा समय में बंगाल अंडर-23 टीम के कोच हैं।  

 

Tags: Special Day , Sports News , Cricket , Wriddhiman Saha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD