Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

अमृतसर में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश

5 किलो हेरोइन सहित ड्रग सरगना काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 23 Oct 2025

Last updated on: Oct 24, 2025, 11:16 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई ‘ युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम’ के दौरान, गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक ड्रग सरगना को 5.025 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया और सीमा पार नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। यह जानकारी आज पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजपाल सिंह (25) के रूप में हुई, जो  छेहरटा, अमृतसर में मजीद बिल्डिंग का निवासी है। आरोपी का आपराधिक पिछोकड़ है और उसके खिलाफ एन डी पी एस  एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी, पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा संचालित एक सीमा पार नेटवर्क चला रहा था और डेरा बाबा नानक सेक्टर का उपयोग करके ड्रोन के माध्यम से भेजी गई नशे की खेपों को प्राप्त करता था। इस मामले में आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इस कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अगस्त 2025 में एक नशा तस्कर लक्की को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले की जांच के दौरान, पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह की संलिप्तता पाई, जिसके कारण उसे एफआईआर में नामजद किया गया। 

इसके बाद, 19 अक्टूबर को पुलिस टीमों ने राजपाल सिंह को गिरफ्तार किया और उसकी पहचान व खुलासे के बाद 5.025 किलो और हेरोइन बरामद की गई। सीपी ने कहा कि आरोपी राजपाल नशे की खेप छिपाने के लिए कपड़ों से भरे बैगों का उपयोग कर रहा था और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुँचाने के लिए बसों के माध्यम से जालंधर और लुधियाना सहित विभिन्न बस अड्डों का इस्तेमाल किया जाता था। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी एवं बरामदगी की आशा है। इस संबंध में, अमृतसर के छेहरटा थाना में एन डी पी एस एक्ट की धाराओं 21-बी, 21-सी, 27-ए और 29 के तहत एफ आई आर नंबर 151, दिनांक 07-08-2025 पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD