Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिग बॉस 19 : नेहल और बसीर के रिश्ते पर मालती ने उठाई उंगली, दोनों के बीच हुई जमकर बहस

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 12:42 IST

बिग बॉस 19 दर्शकों को एंटरटेन करने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है। घरवाले कभी चम्मच तो कभी खाना बनाने को लेकर लड़ रहे हैं, लेकिन अब रिलेशनशिप को लेकर घर में घमासान हो गया है। नेहल और बसीर के रिश्ते पर कल तक हर कोई पीठ-पीछे उंगली उठा रहा था, लेकिन अब आमने-सामने की लड़ाई हो गई है और वो भी मालती और नेहल के बीच। 

बिग बॉस के नए प्रोमो ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहल और बसीर के रिश्ते पर मालती उंगली उठा रही है कि तुम दोनों हो कौन, दोस्त हो या उससे ज्यादा। ऐसे में नेहल और बसीर दोनों भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम होती कौन हो, हमारे रिश्ते पर बात करने वाली, क्या तुम रिलेशनशिप एक्सपर्ट हो? लेकिन मालती का कहना है कि वो घर का हिस्सा हैं और उन्हें ये जानने का पूरा हक है।

इस दौरान नेहल और मालती के बीच काफी बहस होती है और नेहल मालती को "डिस्गस्टिंग वूमेन" कहती हैं। इसके अलावा शो में नेहल और फरहाना की दोस्ती भी टूट गई है। फरहाना ने नेहल से साफ कर दिया है कि वो उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं। वो नेहल से कहती हैं, "मुझे लगता है कि अब आगे चीजें वैसी नहीं चल पाएंगी, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि तुम मेरे लिए कुछ करो और मुझे प्राथमिकता दो, तो चीजों को यहीं खत्म करते हैं।" 

फरहाना की बात सुनकर नेहल का दिल टूट गया है। नेहल और फरहाना की दोस्ती शो में पहले दिन से देखी जा रही है, और बसीर के आने के बाद दोनों की अचानक दोस्ती टूट गई। प्रोमो में बसीर नेहल को शांत करा रहे हैं और उनका कहना है कि वो फरहाना है और उससे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। 

सोशल मीडिया पर बिग बॉस के नए कैप्टन को लेकर भी बज बना हुआ है। कहा जा रहा है कि शो में जल्द ही मृदुल तिवारी घर की कमान संभालने वाले हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा, घर में नॉमिनेशन टास्क भी रखा गया है, जिसमें भूतिया सेट के साथ बंद लॉकर में घरवालों की किस्मत बंद है। शो में सभी घरवाले नॉमिनेशन के लिए वोटिंग करने वाले हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD