Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जापान दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के मंत्रियों से की मुलाकात

हरियाणा-जापान संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम पहल

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Japan, Rao Narbir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 11:19 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज टोक्यो में जापान के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चाएं कीं। बैठकों के दौरान हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने और सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने जापान के विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री मियाजी ताकुमा से मुलाकात की। इस बैठक में हरियाणा और जापान के बीच व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने और आर्थिक दृष्टि से दोनों प्रांतों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने श्री ताकुमा को आगामी अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भागीदारी के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय (METI) के राज्य मंत्री श्री कोगा यूइचिरो से भी मुलाकात की। बैठक में दोनों पक्षों ने हरियाणा और जापान की औद्योगिक इकाइयों, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान भविष्य की मोबिलिटी, हरित ऊर्जा, उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स/सेमीकंडक्टर, अवसंरचना और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में संभावित निवेश अवसरों पर संभावनाएं तलाशने पर भी विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश लगातार प्रगति कर रहा है और आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हरियाणा सरकार का भी यह प्रयास है कि राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित हो और जापान जैसे तकनीकी रूप से अग्रणी देश के साथ सहयोग से हरियाणा में उद्योग, नवाचार और रोजगार के नए द्वार खुलें। प्रधानमंत्री के विकसित भारत – विकसित हरियाणा के विजन को साकार करने की दिशा में जापान का यह दौरा एक बड़ा कदम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Japan , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD