Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वोकल फॉर लोकल के संकल्प के साथ मनाएं इस बार की दिवाली : राव नरबीर सिंह

कैबिनेट मंत्री ने किया गुरुग्राम के फर्रुखनगर नगर पालिका कार्यालय और लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास

Rao Narbir Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gurugram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 10:43 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस बार हर देशवासी को “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प के साथ स्वदेशी दीपों से दिवाली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों पर खर्च किया गया हर रुपया न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा बल्कि रोजगार सृजन में भी योगदान देगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगा।

राव नरबीर सिंह गुरुग्राम जिला के फर्रुखनगर में प्रजापति कुम्भकार संघ द्वारा आयोजित 9वें मिशन माटी दीप महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सामुदायिक केंद्र परिसर में एक साथ सामूहिक रूप से 5151 दीपों का प्रज्ज्वलन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने नगर पालिका फर्रूखनगर कार्यालय और लाइब्रेरी भवन का भी शिलान्यास किया।

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल – लोकल फॉर ग्लोबल’ दृष्टिकोण को आज देशभर में अद्भुत समर्थन मिल रहा है। हर नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह राष्ट्रहित में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे और विदेशी वस्तुओं की निर्भरता को कम करे। उन्होंने प्रजापति समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि “प्रजापति समाज हमारी परंपराओं, संस्कृति और स्वदेशी पहचान का जीवंत प्रतीक है। 

उनके द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीए न केवल घरों में उजाला करते हैं बल्कि भारतीय कला और कौशल का संदेश भी देते हैं।”राव नरबीर सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे इस बार प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि “प्लास्टिक के उपयोग को त्यागें और मिट्टी के दीयों, कपड़े के थैलों, और प्राकृतिक सजावट का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gurugram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD