Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

बर्थडे स्पेशल : डेब्यू के दौरान ही धर्मेंद्र ने लगा दी थी सनी देओल की क्लास, रातभर कराते थे काम

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dharmendra, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 16:29 IST

पाकिस्तान में जाकर नल उखाड़ कर पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ाने वाले 'तारासिंह' फेम एक्टर सनी देओल फैंस के फेवरेट हैं। अपनी देशप्रेम से भरी फिल्मों से सनी ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। रविवार को एक्टर अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

उनका जन्म पंजाब में अभिनेता धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के घर पर हुआ था। एक्टर बचपन से भी अपने पिता को देखकर फिल्मों में काम करना चाहते थे और स्टार किड होने की वजह से फिल्मों में आने के लिए सनी को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ी।

सनी देओल का बचपन थोड़ा कठिनाइयों में बीता क्योंकि उन्हें डिस्लेक्सिया था, जिसके कारण उन्हें पढ़ने-लिखने और याद रखने तक में परेशानी होती थी। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि इस बीमारी की वजह से उन्हें बहुत बार मार खानी पड़ी थी। 

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि सनी का असली नाम अजय सिंह है, लेकिन फिल्मों में एंट्री से पहले धर्मेंद्र ने उनका नाम सनी देओल कर दिया। उन्हें ये नाम सूट भी किया और इंडस्ट्री में बैक-टू-बैक हिट फिल्में दीं। सनी देओल दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के बेटे हैं और एक्टिंग उनके खून में है, लेकिन हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने से पहले उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया।

उन्होंने बर्मिंघम के ओल्ड वर्ल्ड थिएटर में एक्टिंग के गुण सीखे और अपनी कला को निखारकर डेब्यू किया। हालांकि, सनी को अपनी फिल्म के दौरान ही धर्मेंद्र से बहुत डांट खाने को मिली थी। वे सनी को किसी स्कूली बॉय की तरह प्रशिक्षित करते थे। खुद धर्मेंद्र ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया था कि पहली फिल्म 'बेताब' के लिए सनी को खूब सारी डांट पड़ी थी। 

उन्होंने खुलासा किया था कि सनी ने फिल्म की डबिंग पूरी कर ली थी और जब मैंने डबिंग को सुना तो मुझे बहुत गुस्सा आया। डबिंग बहुत खराब थी। इसलिए मैंने दोबारा पूरी फिल्म की डबिंग सनी से करवाई थी। फिल्म बेताब के समय धर्मेंद्र सनी को बैठाकर रात-रात भर फिल्म की डबिंग कराते थे और एक्टर की हालत स्कूल के किसी बच्चे के जैसी हो जाती थी।

सनी ने पहली फिल्म से अपने पिता से काफी कुछ सीखा। धर्मेंद्र ने हर मौके पर अपने दोनों बेटों को बॉलीवुड में एंट्री के साथ काफी कुछ सिखाया, और शायद यही कारण है कि आज दोनों बेटे पिता की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। सनी देओल ने लंबे समय के बाद 'गदर-2' के साथ फिल्मों में जबरदस्त वापसी की है। इसके बाद 'जाट' फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। अब एक्टर की फिल्म 'लाहौर 1947' आ रही है।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dharmendra , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD