Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोहित-कोहली वही खिलाड़ी, जिन्हें बचपन में अपना आदर्श मानता था : शुभमन गिल

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2025

Last updated on: Oct 18, 2025, 16:28 IST

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। कप्तान ने बताया कि वह बचपन से ही रोहित-कोहली को अपना आदर्श मानते थे। शुभमन गिल ऐसी टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे पूर्व कप्तान मौजूद हैं। 

इसे आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में शुरुआती कदम माना जा रहा है, जो साल 2027 में खेला जाएगा। हालांकि, गिल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ उनके संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया है। कप्तान गिल ने पर्थ में खेले जाने वाले पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, "मुझे लगता है कि बाहर की कहानी अलग है, लेकिन हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। 

सब कुछ पहले जैसा ही है। यह बहुत मददगार है।" 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "जो कुछ भी वे महसूस करते हैं, उनका अनुभव, जो कुछ भी उन्होंने सीखा है, चाहे वह पिच को पढ़ना हो या किसी भी स्थिति का सामना करना, मैं उनके पास जाता हूं और पूछता हूं कि वे क्या सोचते हैं। 

अगर वे मेरी जगह होते तो वे इसे कैसे करते? फिर, अपने खेल की समझ के आधार पर फैसला लेता हूं। मुझे लोगों के विचार जानना पसंद है।" उन्होंने कहा, "जब भी मुझे किसी चीज को लेकर कोई संदेह होता है, मैं उनके पास जाता हूं। उनके सुझाव लेता हूं। उनकी सलाह लेता हूं।

वे मुझे कुछ भी बताने में कभी नहीं हिचकिचाते। मुझे लगता है कि यही अनुभव का असली खजाना है।" उन्होंने कहा, "ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें मैं बचपन में अपना आदर्श मानता था। उनकी जिस तरह की भूख ने मुझे प्रेरित किया, उससे मुझे प्रेरणा मिली। क्रिकेट के ऐसे दिग्गजों का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। 

मुझे यकीन है कि इस सीरीज में ऐसे कई पल आएंगे, जहां मैं उनसे सीख पाऊंगा। अगर मैं किसी मुश्किल स्थिति में आ जाऊं, तो उनसे सलाह लेने से नहीं हिचकिचाऊंगा।" गिल ने कहा, "टीम को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर रोहित और विराट दोनों के साथ मेरी कई बार बातचीत हुई है। मुझे लगता है कि ये सीख और अनुभव हमारी टीम को आगे बढ़ने में मदद करेंगे।"

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD