Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ भारत, पिच को लेकर चिंता नहीं : अक्षर पटेल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Axar Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पर्थ , 17 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 17:29 IST

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल का मानना है कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है। खिलाड़ी पिचों को लेकर कम चिंतित हैं। टीम रविवार से शुरू हो रही तीन मुकाबलों की सीरीज के लिए सही रणनीति बनाने पर फोकस कर रही है। 

शुक्रवार को पर्थ में भारत के ट्रेनिंग सेशन के बाद, अक्षर पटेल ने इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए टीम की तैयारियों के बारे में बात करते हुए पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि 2015 (ऑस्ट्रेलिया में उनका पहला दौरा) के बाद से काफी बदलाव हुए हैं। जब हम आते थे, तो पिचों, परिस्थितियों और उछाल के बारे में बात होती थी। 

उस समय तक हम यहां कम खेलते थे।" उन्होंने कहा, "हमने वर्ल्ड कप 2015 के बाद यहां नियमित रूप से खेलना शुरू किया। सीरीज लंबी होने लगी, जिसके बाद बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अब जब हम आते हैं, तो हमें अलग परिस्थितियों के जैसा महसूस नहीं होता। 

हमें और अधिक तैयार रहना होगा। अब हम इस बारे में सोच रहे हैं कि हम कहां रन बना सकते हैं। हम रणनीति और टाइमिंग पर बात कर रहे हैं। हम पिच की बात नहीं कर रहे हैं। हम इस बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे रणनीति बनाई जा सकती हैं।"ऑलराउंडर का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में यह सीरीज नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के विकास के लिए बेहद अहम होगी।

उन्होंने कहा, "यह गिल के लिए बहुत अच्छा है। रोहित भाई और विराट भाई टीम में हैं। वह कप्तान भी रहे हैं। वह अपना योगदान भी दे सकते हैं। ऐसे में गिल की कप्तानी का यह बहुत अच्छा विकास है। गिल की कप्तानी की अब तक की अच्छी बात यह रही है कि उन पर दबाव नहीं डाला गया है।"

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर को पर्थ में पहला वनडे खेला जाएगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को दोनों देश एडिलेड में आमने-सामने होंगे, जबकि 25 अक्टूबर को सिडनी में सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच आयोजित होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Axar Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD