Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अयोध्या पहुंचे माणिक साहा, राम मंदिर और हनुमान गढ़ी में की प्रार्थना

Manik Saha, Agartala, BJP, Bharatiya Janata Party, Tripura, Chief Minister of Tripura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 13:09 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गुरुवार को अपनी पत्नी स्वप्ना साहा के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर और हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री साहा लंबे समय से भगवान रामलला के दर्शन करने का इंतजार कर रहे थे। 

एक फेसबुक पोस्ट में साहा ने कहा, "धर्म और भक्ति की पावन भूमि अयोध्या में श्री रामलला के दिव्य दर्शन पाकर अत्यंत धन्य महसूस कर रहा हूं। भगवान राम से त्रिपुरा के लिए दिव्य आशीर्वाद, सुख और समृद्धि की प्रार्थना की।" मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने पहले भी रामलला के दर्शन की कोशिश की थी। 

लेकिन, भारी भीड़ के कारण मैं नहीं आ पाया था। हालांकि, अब मैं आखिरकार रामलला के दर्शन के लिए आ गया हूं। रामलला के दर्शन से पहले, मैं यहां भगवान हनुमान के दर्शन के लिए आया था और इसके बाद, मैं रामलला के दर्शन के लिए जाऊंगा। लखनऊ में अपने कॉलेज के दिनों में भी मैंने आने की कोशिश की थी, लेकिन जैसा कि कहते हैं, सही समय आने पर सब कुछ हो जाता है। 

इसलिए मैं यहां आया हूं।" उन्होंने कहा कि मैंने भगवान हनुमान और रामलला के समक्ष त्रिपुरा और पूरे देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों को बधाई दी और उन्हें त्रिपुरा सुंदरी मंदिर आने का निमंत्रण दिया, जो हिंदुओं द्वारा पूजे जाने वाले 51 शक्तिपीठों में से एक है।

साहा ने आगे कहा, "दिपावली एक ऐतिहासिक दिन है, जब भगवान राम माता सीता के साथ अयोध्या लौटे थे। यह इतिहास सभी जानते हैं और दिपावली के इस अवसर पर मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी राम मंदिर निर्माण के लिए बधाई देना चाहता हूं। यह एक बड़ी चुनौती थी और उन्होंने इसे पूरा किया।"

 

Tags: Manik Saha , Agartala , BJP , Bharatiya Janata Party , Tripura , Chief Minister of Tripura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD