Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

'चरण सुहावा' गुरु चरण यात्रा के रूप में पटना साहिब ले जाएंगे : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Petroleum and Natural Gas, Ministry of Petroleum and Natural Gas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 11:43 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पास गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब हैं, जिनकी सेवा संभाल उनका परिवार पिछले तीन सौ साल से करता आ रहा है और अब परिवार ने उन्हें गुरु साहिब के जन्म स्थान तख्त श्री पटना साहिब में संगत के दर्शन हेतु अर्पित करने का निर्णय लिया। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने गुरुवार को इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए जानकारी दी कि दिल्ली से पटना साहिब जोड़ा साहिब को चरण सुहावा, गुरु चरण यात्रा के रूप में ले जाया जाएगा ताकि रास्ते में संगत गुरु साहिब के जोड़ा साहिब के दर्शन कर सकेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप और पांच प्यारे साहिब भी रहेंगे। 

22 अक्टूबर रात को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब में विशेष कीर्तन समागम होगा, जिसमें संगत के दर्शन हेतु जोड़ा साहिब रखे जाएंगे। अगले दिन चरण सुहावा यात्रा गुरुद्वारा मोती बाग से शुरू होकर रात को फरीदाबाद पहुंचेगी, 24 तारीख को फरीदाबाद से चलकर आगरा, 25 को आगरा से चलकर बरेली, 26 को बरेली से महंगापुर, 27 को महंगापुर से लखनऊ, 28 को लखनऊ से कानपुर, 29 को कानपुर से प्रयागराज, 30 को प्रयागराज से बनारस होते हुए सासाराम, 31 को सासाराम से गुरुद्वारा गुरु का बाग पटना साहिब पहुंचेगी और 1 नवंबर को सुबह गुरू का बाग से चलकर तख्त पटना साहिब पहुंचकर समाप्त होगी।

इस मौके पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी प्रधान हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलो, तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, हरपाल सिंह जोहल, इंप्रीत सिंह बक्शी, यात्रा के कॉर्डिनेटर जसबीर सिंह धाम, आगरा से कंवलदीप सिंह, महंत डेरा कार सेवा, बरेली से मलक सिंह कालरा, कानपुर से हरजीत सिंह कालरा, प्रयागराज से हरजिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के पूर्व वाइस चेयरमैन गुरविंदर सिंह विक्की छाबड़ा, दिल्ली कमेटी सदस्य गुरप्रीत सिंह जस्सा, गुरप्रीत सिंह खन्ना, पूर्व सदस्य ओंकार सिंह राज सहित अनेक गणमान्य शख्सियतें मौजूद रहीं।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Petroleum and Natural Gas , Ministry of Petroleum and Natural Gas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD