Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

शुभमन गिल ने कप्तानी के बुरे दौर का अब तक सामना नहीं किया : गौतम गंभीर

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Gautam Gambhir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 17:05 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया है। सीरीज में कप्तान और खिलाड़ी के रूप में शुभमन शानदार रहे। मुख्य कोच गौतम गंभीर का मानना है कि गिल ने मुश्किल समय का कप्तान के तौर पर अच्छी तरह सामना किया है, लेकिन उनके सामने कठिन समय आना बाकी है। 

जियोहॉटस्टार पर शुभमन गिल की कप्तानी पर गंभीर ने कहा, "गिल ने अभी तक कुछ ही टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। उनमें दबाव और मुश्किल हालातों से निपटने की क्षमता है। वह अपनी काबिलियत पर काम कर रहे हैं। लेकिन, अभी तक कप्तानी के सबसे बुरे दिनों का सामना उन्होंने नहीं किया है। 

वे दिन जरूर आएंगे। मैं देखना चाहूंगा कि जब चीजें उनके हिसाब से नहीं होंगी, तो वह कैसे प्रतिक्रिया देंगे। मैं उनका बोझ कम करने और उनका साथ देने के लिए हमेशा उनके साथ हूं, लेकिन उन्हें अपना काम सही तरीके से करना होगा। अब तक, वह पारदर्शी, स्पष्टवादी, मेहनती और सही काम करने पर केंद्रित रहे हैं।"

गंभीर ने कहा, "मुझे कप्तान के रूप में गिल के साथ हुई पहली बातचीत अच्छी तरह याद है। मैंने उनसे साफ कहा था कि उन्हें गहरे समुद्र में फेंका गया है। वे डूब जाएंगे या फिर विश्वस्तरीय तैराक बन जाएंगे। इंग्लैंड दौरे पर उनके बनाए रन से ज्यादा अहम मेरे लिए दबाव में उन्होंने जिस तरह टीम को संभाला, वो है। 

एक बेहतरीन इंग्लैंड टीम के खिलाफ एक युवा टीम का नेतृत्व करते हुए, मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी कप्तानी की सबसे कठिन परीक्षा का सामना किया।" उन्होंने कहा, "ओवल टेस्ट के बाद, जिसमें हमने जीत हासिल की, मैंने उनसे कहा कि उन्होंने अपनी सबसे कठिन परीक्षा पास कर ली है। 

अब चीजें आसान हो जाएंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि ऐसा ही होगा, क्योंकि वह वाकई इसके हकदार हैं। उनके बारे में कई अनुचित बातें कही गई हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि हम अक्सर खिलाड़ियों का आकलन उनकी क्षमता और उम्मीदों के आधार पर करते हैं। कोई 24 या 25 साल का खिलाड़ी 50 से ज्यादा औसत से टेस्ट में हर जगह रन बनाए। 

इसमें समय लगता है, और उनमें क्षमता थी।" इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने के बाद भारत ने गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज 2-0 से जीती है। शुभमन गिल के सामने ऑस्ट्रेलिया दौरा एक बड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को तीन वनडे खेलने हैं। भारतीय टीम बुधवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निकली।  

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Gautam Gambhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD