Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बिग बॉस 19 : नीलम गिरी ने खोला शादी का राज, बोलीं- 'एक पल की भी खुशी न मिली'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Neelam Giri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 16:37 IST

'बिग बॉस 19' के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट नीलम गिरी शो में अपने तलाक के बारे में बात करती दिखाई देंगी। वह रियलिटी शो में पहली बार इस मुद्दे पर अपनी करीबी दोस्त तान्या मित्तल से बात करती दिखेंगी। इस दौरान उन्हें नेशनल टीवी पर इमोशनल होते हुए भी देखा जाएगा।  

'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट प्रोमो में तान्या मित्तल अपनी दोस्त नीलम से उनके दीपावली उत्सव के बारे में पूछती हैं। वह पूछती हैं कि उनके परिवार में कितने सदस्य हैं और वह कैसे इस त्योहार को मनाती थीं। नीलम गिरी अपने परिवार और उनके बीच के रिश्ते के बारे में बताती हैं।

हालांकि, तान्या कुछ देर बाद उनकी शादी के बारे में पूछने लगती हैं। इस पर अपने तलाक के बारे में बात करते हुए नीलम कहती हैं, "उस रिश्ते में कभी खुशी का एक पल भी नहीं था।" वह बताती हैं कि अलग होने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया था, लेकिन भावनात्मक रूप से यह बहुत दर्दनाक था। 

नीलम ने कहा, "उससे शादी करना एक गलत फैसला था। इसके बारे में सोचकर भी मुझे दुख होता है।" तान्या सहानुभूति के साथ नीलम की बातें सुनती रहीं। शो के दूसरे प्रोमो में बसीर अली फरहाना भट्ट के बारे में बात करते हुए उन्हें सबसे बुरी इंसान कहते दिखाई देंगे। इस वीडियो में कंटेस्टेंट बसीर गार्डन एरिया में मौजूद बिग बॉस हाउस की कैप्टन नेहल चुडासमा से फरहाना के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए। 

प्रोमो में बसीर नेहल से कहते हैं, "पहले दिन से ही हम देख सकते हैं कि उसमें कोई सहानुभूति नहीं है। जिस दिन से हम उसके साथ रह रहे हैं, वह अपने स्वार्थ के हिसाब से खेल रही है। उसने कभी किसी के बारे में नहीं सोचा। जब वह कैप्टन बनीं और फिर नीलम को बचाने का वादा करके मुंह मोड़ लिया और फिर कहा कि नेहल वापस आ गई है...तो सबने उनकी पर्सनैलिटी को समझ लिया।" 

फरहाना को सबसे बुरा इंसान बताते हुए बसीर ने आगे कहा, "वह अब तक की सबसे बुरी इंसान हैं जिन्हें मैंने देखा है। ऐसे लोगों का मेरे जीवन में कोई महत्व नहीं है।" 'बिग बॉस 19' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Neelam Giri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD