Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी से बनेगा विकसित भारत : नायब सिंह सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड में किया दिवाली मेला का शुभारंभ

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mool Chand Sharma,Vipul Goel, Rajesh Nagar, Dr Arvind Kumar Sharma, Faridabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 12:45 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। विकसित भारत का मार्ग वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी से होकर जाता है। उन्होंने यह बात वीरवार को फरीदाबाद के सूरजकुंड में दिवाली मेला का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।

नायब सिंह सैनी ने विजय दशमी की बधाई देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली मेला का थीम आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला और वी यूनाइट फैमिलीज है। जिस प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन को स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली, वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से शक्ति मिलेगी। 

हमें वो सामान खरीदने चाहिए जोकि मेड इन इंडिया हो, जिसमें देश के नौजवानों की मेहनत लगी हो। इतिहास से पता चलता है कि जब भारत को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था, उस काल की समृद्धि में स्वदेशी का बड़ा योगदान था।मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर तक चलने वाला यह मेला उत्सव एवं मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय व्यापार, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच है। 

स्वदेशी का उत्सव दिवाली मेला देश के शिल्पकारों का मनोबल भी बढ़ाता है। उन्होंने मेला में पहले ही दिन पहुंचे लोगों से कहा कि आप यहां से सामान खरीदेंगे तो न केवल शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा। स्वदेशी के संकल्प को जन आंदोलन बनाने के लिए देश भर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जोकि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि दिवाली मेला में प्रदर्शित की गई कलाकृतियां, उत्पाद, गीत व संगीत लघु भारत की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। साथ ही कल्चर जोन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की झलक देखने को मिलती है। यह मेला ग्रामीण उत्पादकों को शहरी उपभोक्ताओं की पसंद को जानने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने मेला के आयोजन के लिए पर्यटन विभाग, शिल्पकारों, गीत-संगीत के दलों की प्रशंसा भी की। 

इससे पहले उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण भी किया और मेला के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। मुख्य चौपाल में कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

स्वदेशी अपनाएंगे, देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे : डॉ. अरविंद शर्मा

सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिवाली मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज देश स्वदेशी उत्पादों को लेकर आगे बढ़ रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने में स्वदेशी उत्पादों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के संकल्प पर आगे बढ़ते हुए अपने बजट अभिभाषण में प्रदेश में स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए मेलों के आयोजन की घोषणा की थी। 

पर्यटन विभाग ने इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पहले मैंगो मेला फिर राखीगढ़ी मेला और अब सूरजकुंड में दिवाली मेला का आयोजन किया है। आज से आरंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में करीब 450 स्थलों पर स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए गए है।उन्होंने शुभारंभ समारोह में पहुंचे लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी अपनाकर, देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने जीएसटी की दरों के सरलीकरण से देशवासियों को त्योहारों का उपहार भी दिया है।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर, पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक श्री मूलचंद शर्मा, विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन, हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी डॉ. शालीन, उपायुक्त श्री विक्रम सिंह यादव सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mool Chand Sharma , Vipul Goel , Rajesh Nagar , Dr Arvind Kumar Sharma , Faridabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD