Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) में आयोजित हुआ ‘स्पार्क टू स्टार्टअप 2के25’

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 12 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 14:06 IST

सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए) ने डिपार्टमेंट ऑफ़ राइज़ के सहयोग से "स्पार्क टू स्टार्टअप 2के25" का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह दो दिवसीय पहल इनोवेशन को प्रोत्साहित करने, स्टूडेंट्स के टैलेंट को प्रदर्शित करने और उन्हें अपने आईडियाज़ को प्रभावशाली वेंचर्स में बदलने के लिए मार्गदर्शन देकर एंटरप्रेंयूर्शिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में ट्राइसिटी के विभिन्न कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाली 45 से ज़्यादा स्टूडेंट्स की टीम्स ने भाग लिया। उनकी प्रेज़न्टेशन्स विभिन्न विषयों पर केंद्रित थीं, जिनमें टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, सस्टेनेबिलिटी और सोशल इम्पैक्ट, यूथ सेंट्रिक और फ्यूचर रेडी लाइफस्टाइल तथा कंजूमर को ध्यान में रखते हुए उनके सोल्यूशन्स शामिल थे।

मूल्यांकन के बाद, दस टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया, जिन्होंने अपनी क्रिएटिविटी, क्लैरिटी और एंटरप्रेंयूरिअल पोटेंशियल से जजेस को प्रभावित किया। इनॉगरल सेशन में प्रतिष्ठित एंटरप्रेंयूर्स द्वारा प्रेरणादायक वार्ताएँ शामिल रहीं। मनदीप कौर तंगरा, जो ऊर्जाह की सीईओ, टेडएक्स स्पीकर, समाजसेवी, और पंजाब की पहली आईटी कंपनी की फाउंडर हैं, ने अपने एंटरप्रेंयूरिअल जर्नी को साझा किया और दृढ़ता तथा समुदाय-आधारित मूल्य निर्माण के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा, “एंटरप्रेंयूर्शिप सिर्फ कंपनियाँ बनाने के बारे में नहीं है, यह समस्याओं का समाधान करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है।” संजय मोदी, जो नियरबुक के फाउंडर हैं और शार्क टैंक द्वारा फंडेड स्टार्टअप, जिसने पुरानी बुक्स के बाज़ार को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने छात्रों को अपने विचारों को व्यावहारिक उद्यमों में बदलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, “हर विचार में क्षमता होती है, लेकिन उसे एक सफल बिज़नेस में बदलने के लिए साहस, अनुशासन और निरंतर प्रयास की आवश्यकता होती है।” इसके साथ ही अपने विचार साझा किए गए श्री ब्रह्म अलरेजा, वाईस प्रेजिडेंट, टीआईइ चंडीगढ़ ने, जिन्होंने रचनात्मकता और दृढ़ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए और इंजीनियर नितिन श्रीवास्तव, ग्लोबल प्रोसेस ट्रांसफ़ॉर्मेशन डायरेक्टर, जोन्स लैंग लसाल गुरुग्राम, इन्होने नवाचार को प्रोत्साहन देने वाले व्यावसायिक मार्गों पर प्रकाश डाला।

इस इवेंट का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। जयदीप ताक ने पहला स्थान प्राप्त किया और उन्हें ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि ऋषव और पृथ्वी ने  दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, पार्टिसिपेंट्स, जजेस और विशिष्ट अतिथियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि स्पार्क टू स्टार्टअप ने स्टूडेंट्स को अपने विचारों को परखने और वास्तविक अनुभवों से फीडबैक प्राप्त करने के लिए एक संगठित मंच प्रदान किया।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस साल की भागीदारी की गुणवत्ता और विविधता यह दर्शाती है कि युवा अब एंटरप्रेंयूर्शिप को करियर के रूप में अपनाने के प्रति अधिक गंभीर हो रहे हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम ने ज्ञान सांझा किया, मार्गदर्शन और व्यावहारिक अनुभव को सफलतापूर्वक संयोजित किया, जिससे स्टूडेंट्स को प्रेरणा मिली और वे एंटरप्रेंयूरिअल वेंचर्स को आगे बढ़ाने के लिए और ज़्यादा सक्षम बनकर उभरेंगे।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD