Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

गुलाब चंद कटारिया ने विद्या धाम जालंधर में मोबाइल साइंस वैन और नवनिर्मित शिशु वाटिका का किया उद्घाटन

शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ उत्कृष्ट इंसान बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए : गुलाब चंद कटारिया

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 13, 2025, 11:06 IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शैक्षणिक संस्थानों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें उत्कृष्ट इंसान बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के भविष्य के निर्माण के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का धारक बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना का विकास करना भी है। श्री कटारिया आज यहां गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित विद्या धाम में मोबाइल साइंस वैन, जिसमें उन्होंने विशेष सहयोग दिया है, और नवनिर्मित शिशु वाटिका ‘सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन’ का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी अनीता कटारिया, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अलावा विद्या भारती पंजाब और सर्वहितकारी शिक्षा समिति के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान प्रदेश की नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। 

उन्होंने राज्य को नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों से आगे आने और इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की।श्री गुरु गोबिंद सिंह और उनके परिवार द्वारा दी गई अभूतपूर्व शहादतों का जिक्र करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि देश के भविष्य को सही दिशा देने के लिए युवाओं को देश के समृद्ध विरासत और इतिहास से जोड़ना बहुत जरूरी है।

जिसके लिए विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनी और उनके आदर्शों की जानकारी दी जानी चाहिए।ऑपरेशन ‘सिंधुर’ और बाढ़ के दौरान पंजाबियों के हौसले, हिम्मत और सेवा की सराहना करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि पंजाबियों की कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता करने की दृढ़ भावना ने हमेशा की तरह मानवता की सेवा में एक नई मिसाल कायम की है।

समारोह के दौरान पंजाब के राज्यपाल ने विभिन्न हस्तियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्या भारती पंजाब और सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की और आशा व्यक्त की कि मोबाइल साइंस वैन की पहल विद्यार्थियों को विज्ञान विषय से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा नवाचार की भावना को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD