Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोई डॉक्टर, तो कोई 12वीं पास! जानें 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट्स की क्लासरूम से स्टेज तक की जर्नी

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Rise and Fall, MX Player, Amazon MX Player
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 18:02 IST

रियलिटी टीवी आज सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि इसमें हिस्सा लेने वाले सेलेब्स की निजी जिंदगी, संघर्ष और सफर के बारे में भी लोगों की बड़ी दिलचस्पी रहती है। इन दिनों अशनीर ग्रोवर का शो 'राइज एंड फॉल' काफी चर्चाओं में है, जहां मशहूर चेहरे एक-दूसरे को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसमें मनोरंजन तो भरपूर है ही, लेकिन आपसी संघर्ष भी है। 

क्या आपने कभी सोचा है कि इन ग्लैमरस चेहरों ने पढ़ाई कहां तक की है? कौन कितनी पढ़ाई करके इस मुकाम तक पहुंचा है? आइए इस बारे में पता करते हैं। धनश्री वर्मा: धनश्री वर्मा क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी हैं। वह अब अपने डांसिंग टैलेंट से लोगों का दिल जीत रही हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वह डेंटिस्ट भी हैं। 

उन्होंने नवी मुंबई के डिवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से डेंटल की पढ़ाई की है। डिग्री लेने के बाद उन्होंने बतौर डेंटिस्ट काम शुरू किया, लेकिन डांस के प्रति लगाव ज्यादा होने के कारण उन्होंने वह काम छोड़ दिया। यूट्यूब पर उन्होंने डांस वीडियोज बनाने शुरू किए और आज एक जानी-मानी कोरियोग्राफर बन चुकी हैं।

आदित्य नारायण: आदित्य नारायण सिंगिंग और होस्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उन्होंने सिर्फ अपने पिता उदित नारायण की पहचान के सहारे करियर नहीं बनाया। आदित्य ने मुंबई के एसआईईएस कॉलेज से साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई की, फिर म्यूजिक की कड़ी ट्रेनिंग लेने के लिए लंदन चले गए। 

वहां टेक म्यूजिक स्कूल्स से इंग्लिश कंटेम्परेरी म्यूजिक में डिप्लोमा किया। उनके इस प्रोफेशनल ट्रेनिंग का असर उनकी सिंगिंग में साफ झलकता है। कीकू शारदा: कॉमेडी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा कीकू शारदा भी काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने मुंबई के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से स्कूलिंग की और नर्सी मोनजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 

इसके बाद चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से पीजीडीबीएम (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट) भी किया। पढ़ाई में तेज कीकू ने आखिरकार कैमरा और कॉमेडी को अपना करियर चुना। अर्जुन बिजलानी: टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से एक्टिव अर्जुन बिजलानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की और बाद में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। 

पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग को चुना और अपने हुनर से टीवी का बड़ा नाम बन गए। मनीषा रानी: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद अब 'राइज एंड फॉल' में वाइल्डकार्ड बनकर आई मनीषा रानी बिहार के मुंगेर से हैं। उन्होंने वहीं से स्कूली पढ़ाई पूरी की। डांसिंग और एक्टिंग का शौक उन्हें कोलकाता ले गया, जहां उन्होंने छोटे-मोटे डांस प्रोजेक्ट्स में काम किया। 

बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरुआत करने वाली मनीषा आज लाखों फैंस की फेवरेट हैं। आकृति नेगी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फिटनेस लवर आकृति नेगी लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई वहीं से की। दिलचस्प बात ये है कि वह एक वक्त पर बैडमिंटन की प्रोफेशनल खिलाड़ी थीं। उन्होंने स्टेट लेवल पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और कई मेडल भी जीते।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Rise and Fall , MX Player , Amazon MX Player

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD