Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के हाउस में धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी के बीच हुई तीखी बहस

OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Rise and Fall, MX Player, Amazon MX Player, Dhanashree Verma, Arjun Bijlani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 16:22 IST

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' धीरे-धीरे अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में कंटेस्टेंट के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। 

यह बहस तब शुरू हुई जब सभी कंटेस्टेंट को पेंटहाउस के प्राइस पॉट में रखी मनी को बढ़ाने के लिए आगे आना था। इनामी राशि में अधिक रुपए जोड़ने के लिए रूलर्स को हर सवाल के लिए एक वर्कर के नाम पर सहमति बनानी थी। पहले कार्ड में रूलर्स को सबसे धोखेबाज वर्कर का नाम लेना था।

इस पर अर्जुन बिजलानी ने अपनी पसंद सामने रखी और कहा, "फिलहाल तो मुझे आदित्य सबसे बड़ा धोखेबाज लग रहा है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वह ऐसा करेगा और उसने ऐसी चीज कर दी जिसकी वजह से किसी का टिकट टू फिनाले निकल गया और एक शख्स रूलर नहीं बन पाया।”

वहीं दूसरी रूलर धनश्री वर्मा ने आदित्य का पक्ष लेते हुए कहा, "वो उनकी रणनीति थी।" फिर अर्जुन ने कहा, "हर धोखेबाजी रणनीति ही होती है। सबसे बड़ी धोखेबाजी अगर इस शो में अब तक जो हुई है, वह यही है।" इस पर धनश्री कहती हैं, "पर मेरे हिसाब से अब तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है।"

कंटेस्टेंट अरबाज ने धनश्री की बात से सहमति जताई। अरबाज और धनश्री ने अपनी बात रखी और आकृति नेगी को धोखेबाज बताया । इस पर अर्जुन नाराज हो गए और बोले, "आप आपस में तय मत करो, सबको गेम अकेले खेलना है।" धनश्री भी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने अपनी आवाज ऊंची करते हुए कहा, "मेरे लिए दोनों बराबर हैं, चैलेंज में आकृति और आदित्य दोनों ने धोखेबाजी की है।"

यह बहस तब तक जारी रही जब तक सभी रूलर्स आदित्य का नाम लिखने पर सहमत नहीं हो गए। इसके बाद दूसरे कार्ड्स पर अन्य वर्कर्स के नाम पर भी सहमति बनाने पर भी रूलर्स के बीच काफी बहस हुई। इस दौरान पेंटहाउस में अरबाज और धनश्री ने रेड रूम में हुई उस जबरदस्त बहस पर भी चर्चा की।

बता दें कि 'राइज एंड फॉल' का टाइटल जीतने के लिए अब रूलर्स और वर्कर्स को अपने दोस्तों और दुश्मनों से आगे निकलने के लिए खुद का गेम खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे यह और भी दिलचस्प बन गया है।

 

Tags: OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Rise and Fall , MX Player , Amazon MX Player , Dhanashree Verma , Arjun Bijlani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD