Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिग बॉस 19 : 'वीकेंड का वार' में होगा धमाका, नीलम और तानिया मित्तल की क्लास लगाएंगे सलमान खान

Salman Khan, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 15:53 IST

'बिग बॉस 19' के इस हफ्ते के 'वीकेंड का वार' में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच और ड्रामा देखने को मिलने वाला है। इस बार का वीकेंड खास इसलिए भी है क्योंकि एक शॉकिंग एलिमिनेशन से घरवालों को बड़ा झटका लगने वाला है। साथ ही, होस्ट सलमान खान घर के सदस्यों को उनकी हरकतों पर कड़ी नसीहत भी देंगे।  

हालांकि, क्लास के बीच कुछ कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी की जाएगी। इस वार के दौरान दर्शकों को हंसी का भी भरपूर मजा मिलेगा, क्योंकि प्रणित मोरे की जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिसे सलमान ने खुद सराहा है। ऐसे में फैंस उत्साहित हैं ये जानने के लिए कि 'वीकेंड का वार' में क्या-क्या होगा और कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगेगी।

कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर 'वीकेंड का वार' का प्रोमो जारी किया। प्रोमो में प्रणित ने अपने स्टैंडअप से घर के माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया। खासतौर पर उन्होंने मालती चाहर और बसीर अली को खूब रोस्ट किया, जिससे घरवालों में हंसी की लहर दौड़ गई। 

सलमान भी उनकी कॉमेडी पर खुश नजर आए और इस हफ्ते के तनाव को कम करने में प्रणित की भूमिका की जमकर तारीफ की। लेकिन, कॉमेडी के बीच कुछ कंटेस्टेंट्स को सलमान की ओर से फटकार भी झेलनी पड़ी। खासकर नीलम को सलमान ने डांटते हुए कहा कि वह इस बार की सबसे कमजोर कंटेस्टेंट हैं।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान ने नीलम से पूछा कि उन्हें प्लेग्राउंड वाले टास्क में करना क्या था? नीलम बोलती हैं, "बुरा-बुरा बोलना था।" तो सलमान पूछते हैं, "तो गौरव ने क्या गलत किया, जिसका गुस्सा आपने पूरे घर पर निकाला?" इस पर नीलम ने बताया कि उनका मन नहीं था, तो इसलिए उन्होंने कुछ करने से मना कर दिया था। 

तब सलमान ने कहा, "यही प्रॉब्लम है नीलम की, इस घर में आपका जो ओपिनियन है, वो सामने आता ही नहीं। सच कड़वा होता है। आप एक ऐसी कमजोर कंटेस्टेंट हो कि इनको आपसे कोई खतरा नहीं।" वहीं, नेहल को भी सलमान की ओर से जमकर फटकार मिली। नेहल ने बसीर को फ्लर्टी बताया था। 

उन्होंने कहा था कि बसीर ने फ्लर्ट करने में अपनी लाइन क्रॉस कर दी। उनके और बसीर के बीच शो में एक अलग एंगल दिखाया जा रहा है, जो सही नहीं है। इस बात पर सलमान ने नेहल को कड़ी चेतावनी दी और उन्हें सावधानी बरतने को कहा। इसके अलावा तान्या मित्तल को भी सलमान ने आड़े हाथ लिया, क्योंकि मालती के घर आने के बाद तान्या का व्यवहार बदल गया है। 

सलमान ने कहा कि तान्या अब अपने दोस्तों से दूर होती जा रही हैं और ऐसा लगता है जैसे वह इनसिक्योर हो गई हैं। इसके अलावा, सलमान ने अन्य कंटेस्टेंट्स की तारीफ भी की। उन्होंने अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, शहबाज और फरहाना की जमकर तारीफ की। 

बिग बॉस का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें घरवालों से मालती चाहर के लिए एक खास टास्क करवाया गया, जिसमें उन्हें यह बताना था कि मालती की इमेज पॉजिटिव है या नेगेटिव। अशनूर, अमाल, शहबाज, अभिषेक, जीशान और प्रणित ने मालती को 'ग्रीन फ्लैग', यानी पॉजिटिव, बताया, जबकि बाकी घरवालों ने उन्हें 'रेड फ्लैग', यानी नेगेटिव, माना।

 

Tags: Salman Khan , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD