Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने किया खुलासा, बताया खुद करते हैं सारे स्टंट, नहीं लेते स्टंटमैन की मदद

Tiger Shroff, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 15:53 IST

बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा से फैंस का दिल जीत लिया। शनिवार को अभिनेता ने बताया कि वह अपने किरदार को बखूबी से निभाने के लिए किसी स्टंटमैन या वीएफएक्स पर निर्भर नहीं रहते हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वह अपने किरदार को जीवंत करने के लिए न तो स्टंटमैन की मदद लेते हैं और न ही वीएफएक्स का सहारा।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्टंट्स की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "नो बॉडी डबल, नो वीएफएक्स, सिर्फ ढेर सारी तैयारी और ऊपर वाले की कृपा से मिली ताकत।" वीडियो में टाइगर को अलग-अलग तरह के स्टंट्स करते देखा जा सकता है। 

कहीं वह मार्शल आर्ट्स और फाइट सीन की प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो कहीं कार के पास स्टंट्स करते दिख रहे हैं। टाइगर की फिटनेस और एक्शन सीक्वेंस हमेशा से उनकी पहचान रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह अपने किरदारों को जीवंत करने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। 

उनकी मेहनत और जुनून उन्हें बॉलीवुड के सबसे फिट और समर्पित अभिनेताओं में से एक बनाता है। फैंस ने उनके इस जज्बे की जमकर तारीफ की और पोस्ट पर कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "टाइगर, तुम असली एक्शन हीरो हो!" वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर की हालिया रिलीज फिल्म 'बागी-4' दर्शकों के बीच चर्चा में रही। 

इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, मिस यूनिवर्स हरनाज संधू और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, निखत खान, महेश ठाकुर, पवन शंकर और सुदेश लहरी जैसे सितारों ने भी फिल्म में शानदार अभिनय किया। हालांकि, फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फैंस अब उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD