Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिलाओं को पोश एक्ट, साइबर क्राइम के प्रति किया जाएगा जागरूक- चेयरपर्सन रेनू भाटिया

चेयरपर्सन ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर 15 विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

Haryana Admin, Renu Bhatia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 Sep 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 10:16 IST

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती रेनू भाटिया ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं को पोश एक्ट, साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार कोई भी घटना न हो।श्रीमती रेनू भाटिया ने यह बात आज चण्डीगढ़ में प्रेस कांफ्रैस के दौरान कही। इससे पूर्व उन्होंने 15 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले एक महिने में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, अस्पतालों और औद्योगिक क्षेत्रों में पोश एक्ट के तहत इंटरनल कमेटी बनाई जाए। इसके साथ ही कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों का नाम व नम्बर बोर्ड पर अंकित होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई इस कमेटी का गठन नहीं करता तो नियमों के अनुसार 50 हजार रूपए जुर्माना और 3 साल की सजा का प्रावधान है। 

जहा पर 10 से ज्यादा महिलाएं कार्यरत होती है वहा पर कमेटी बनाना जरूरी है।श्रीमती रेनू भाटिया ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में जहां पर महिला आयोग द्वारा कार्यक्रम किए गए है उस क्षेत्र की स्वयं रोजगार को बढ़ावा देने वाली महिलाओं से चर्चा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं से फीडबैक भी लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को स्वयं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग महिला आयोग के साथ समन्वय करके महिलाओं को उनके अधिकारो के लिए जागरूक करे और मजबूत करने का कार्य करे।

श्रीमती रेनू भाटिया ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि उनके यहां पर महिलाओं के लिए क्या- क्या कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और किस योजना में कितने लाभार्थियों को लाभ दिया गया है उन सभी की लिस्ट उपलब्ध करवाई जाए ताकि भविष्य में उन महिलाओं के माध्यम से अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्किल विभाग बुनकर के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करें।

 

 

Tags: Haryana Admin , Renu Bhatia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD