Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

सिक्ख इतिहास से जुड़ा गतका देश की गौरवशाली जंगजु विरासत का प्रतीक : सांसद विजय बघेल

विरासती खेल: भिलाई में 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप धूमधाम से शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिलाई ( छत्तीसगढ़ ) , 10 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 07:44 IST

नेशनल गतका ऐसोसिएशन आफ़ इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 13वीं राष्ट्रीय धूमधा चैम्पियनशिप शुक्रवार को गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई, छत्तीसगढ़ में धूमधाम से शुरू हुई। न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित ये गतका प्रतियोगिताएँ भारत की प्राचीन जंगजू और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ सिक्ख आध्यात्मिक कला का गौरवशाली प्रतीक हैं और वीरता, अनुशासन, सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी देती हैं।

इन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और पूर्व केबीनेट मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उनके साथ नेशनल गतका ऐसोसिएशन आफ़ इंडिया (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत के चैयरमैन जसबीर सिंह चहल, न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव जसवन्त सिंह खालसा और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू सहित कई गणमान्य हस्तियाँ मौजूद थीं।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय बघेल ने टूर्नामेंट आयोजकों की प्रशंसा करते हुए गतका के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि गतका केवल एक मार्शल आर्ट ही नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक धरोहर है जो भारत के गौरवशाली अतीत के जीवंत स्वरूप और सिक्ख इतिहास की अजेय भावना को प्रतिबिम्बित करता है। ऐसी स्वदेशी कला को बढ़ावा देने से हमारी संस्कृति का संरक्षण होता है और युवाओं में हमारे पूज्य गुरुओं द्वारा दिखाए गए साहस, अनुशासन, भक्ति और समर्पण के गुणों का संचार होता है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि गतका की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। यह प्राचीन कला न केवल फिटनेस और अनुशासन सिखाती है बल्कि एकता और सांस्कृतिक संरक्षण के अपने संदेश के माध्यम से सामाजिक समरसता और सद्भाव को भी मजबूत करती है।

अतिथियों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए एनजीएआई और विश्व गतका फेडरेशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि ये दोनों प्रमुख संस्थाएँ गतका को एक पारंपरिक कला और आधुनिक खेल के रूप में संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसी चैंपियनशिप के माध्यम से हमारा उद्देश्य देश के खिलाड़ियों को वैश्विक खेल मंच के लिए तैयार करना है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में गतका को ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहु-खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाए।

इंदरजीत सिंह छोटू और जसवन्त सिंह खालसा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत भर के बारह राज्यों से 500 से अधिक लड़के-लड़कियाँ भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार, 12 अक्टूबर को समापन समारोह में गतका-सोटी और फरी-सोटी स्पर्धाओं की विभिन्न व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी और उन्हें नगद इनाम राशि से विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।

इस चैम्पियनशिप को गुरुद्वारा बेबे नानकी जी, जोन-2 खुर्सीपार, गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी, कैंप-2 भिलाई, गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी हाउसिंग बोर्ड, गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी कैंप, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर, गुरुद्वारा बाबा बुढढा साहिब जी कोहका, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी सुपेला, गुरुद्वारा नानक सर, नेहरू नगर, गुरुद्वारा माता गुजरी जी हुड़को, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 6  सहित छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, यूथ सिक्ख सेवा समिति, गुरु नानक स्कूल सेक्टर 6, पंजाबी भाईचारा, सिख यूथ फोरम, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पंजाबी कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन और विभिन्न सामाजिक संगठनों से पूर्ण सहयोग व समर्थन दिया गया है।

 

Tags: Gatka , 13th National Gatka Championship , National Gatka Association of India , NGAI , Harjeet Singh Grewal , World Gatka Federation , Bhilai , Chhattisgarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD