Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिग बॉस 19 : मालती चाहर ने तान्या मित्तल को लगाई फटकार, कहा- 'अपने परिवार को शर्मिंदा न करो'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th Season of Bigg Boss, Tanya Mittal, Malti Chahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Oct 2025

Last updated on: Oct 10, 2025, 12:02 IST

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक टास्क के दौरान जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री लेने वाली मालती चाहर और प्रतियोगी तान्या मित्तल के बीच झड़प हो गई। बहस के दौरान मालती ने कुछ ऐसा कहा कि तान्या की आंखों में आंसू आ गए। 

इसका एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक टास्क के दौरान दोनों के पैर बंधे हैं। वे साथ में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन तभी तान्या ने मालती पर घर में आने के बाद से ही उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। 

तान्या ने कहा कि वह जानबूझकर उन्हें उकसा रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मालती ने ऐसी बात कही कि तान्या परेशान हो गई। मालती ने कहा कि तान्या को घर के अंदर अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए ताकि बाहर उनके परिवार को शर्मिंदगी न उठानी पड़े। 

मालती ने आगे कहा कि जिस तरह से तान्या खेल रही हैं और कुल मिलाकर उनका व्यवहार घर के अन्य सदस्यों के साथ-साथ बाहर उनके फैंस के लिए भी परेशान करने वाला रहा है। परिवार का नाम सुनते ही तान्या ने कहा कि वह उनके परिवार को इसमें ना घसीटें। 

इसके बाद गुस्से में तान्या टास्क को बीच में ही छोड़ देती हैं। इसके चलते मालती यह टास्क जीत जाती हैं। इसके बाद तान्या अपने साथी कंटेस्टेंट जीशान कादरी से अपना दुखड़ा रोती हैं। वह कहती हैं कि मालती के वार उनसे सहन नहीं हो रहे हैं। इस पर जीशान कादरी उन्हें दिलासा देते हुए तान्या को चालाक बताते हैं और उन्हें ऐसी चालों से प्रभावित नहीं होने की सलाह देते हैं।

तान्या जीशान कादरी को अपना दोस्त मानती हैं, और अक्सर कई बार उन्हें जीशान से सलाह-मशविरा लेते हुए देखा गया है। दूसरी तरफ मालती चाहर ने अन्य प्रतियोगियों से बात करते हुए अपना बचाव किया और दावा किया कि तान्या ने मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, एक छोटी सी बात को पहाड़ बना दिया और बेवजह का ड्रामा खड़ा कर दिया।

बता दें कि जब से मालती चाहर ने ‘बिग बॉस 19’ के घर में एंट्री की है तब से वह तान्या के पीछे पड़ी हुई हैं। ऐसा लग रहा है कि वह तान्या की असलियत लोगों के सामने लाने का प्रयास कर रही हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Tanya Mittal , Malti Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD