Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिग बॉस 19 : डायन बनकर मालती चाहर ने खोली तान्या मित्तल की पोल

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Malti Chahar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 13:01 IST

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। शो में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री के बाद से ही तापमान बढ़ गया है। पहले दिन से ही मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच खींचतान देखने को मिल रही है, लेकिन अब मालती ने तान्या को फूट-फूटकर रोने को मजबूर कर दिया है और उनकी सारी पोल खोलकर रख दी है।

'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें 'भूतिया' टास्क हो रहा है। वीडियो में भूतनी बनी मालती तान्या को पूल में बुरी तरीके से धक्का देती हैं और सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसा होने पर तान्या भी फूट-फूटकर रोने लगती है। मालती सवाल करती है, तो तान्या कहती हैं कि वो उसकी वजह से नहीं रो रही हैं। 

ऐसे में मालती को और गुस्सा आता है और वो घरवालों के सामने तान्या की पोल खोलती दिखती हैं। मालती कहती हैं, "तान्या ने सिर्फ साड़ी पहनकर पहचान नहीं बनाई है, बल्कि दूसरे कपड़े भी पहने हैं। वो साड़ी पहनकर जानबूझकर मेरे पास आई ताकि मैं ऐसा करूं और वो पूल में गिरने पर ऐसा ही रिएक्ट करे। 

ये तरीका है उसका अटेंशन पाने का और वो जानबूझकर करती है। बाहर लोग उनके झूठ पकड़ने लगे हैं।" वीडियो में टास्क के दौरान तान्या रोती दिखती हैं और अपने मम्मी-पापा को याद कर रही हैं। मालती चाहर के आते ही शो का मजा दोगुना हो चुका है। शो में दोनों के बीच तकरार देखने को मिल रही है।

इसके अलावा, नए टास्क में सिर्फ मालती ही नहीं बल्कि फरहाना भट्ट भी डायन बनी हैं और नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट को पूल में धक्का दे रही हैं। प्रोमो में अशनूर कौर का नाम भी नॉमिनेशन में आया और फरहाना ने अशनूर को पूल में धक्का दिया। माना जा रहा है कि इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन हो सकता है क्योंकि पिछले हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। 

इससे पहले हुए डबल एलिमिनेशन में नगमा मिराजकर और नतालिया को एक साथ घर से बाहर किया गया था और फिर आवेज दरबार को भी घर के बाहर का रास्ता देखना पड़ा। हालांकि, अभी तक इस हफ्ते किस-किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है, उसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Malti Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD