Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ परिवार एक-दूसरे के पूरक - राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष

राज्यपाल ने पंचकूला में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ‘‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करी शिरकत

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Suman Saini, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 28 Sep 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 12:23 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ परिवार एक-दूसरे के पूरक हैं। जहाँ महिला सशक्त होती है, वहाँ परिवार अधिक जागरुक, शिक्षित और संगठित होता है और जहाँ परिवार स्वस्थ होता है, वहाँ महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आज इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 पंचकूला में आयोजित ‘‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। 

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को वह अधिकार और अवसर देना आवश्यक है जो उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समाज में समान भागीदारी वाला बनाए। उन्होने कहा कि उन्हे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हरियाणा सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भर नारी जैसी अनेक योजनाएँ चलाई हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।

राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें ’महिला सशक्तिकरण एवं स्वस्थ परिवार’ जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला है। हमारा समाज सदियों से महिलाओं की भूमिका को परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सम्मान देता आया है। लेकिन आज समय की माँग है कि हम इस सम्मान को केवल शब्दों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे वास्तविकता में बदलें।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की सराहना करते हुए राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष ने कहा कि परिषद 1971 से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकरणीय कार्य कर रही है। परिषद बाल भवनों, लघु बाल भवनों, बाल गृहों, और विभिन्न कार्यक्रमों जैसे दत्तक ग्रहण, स्पेशल एडॉप्शन, कोचिंग कक्षाएं, नशा मुक्ति केंद्र और ओपन शेल्टर होम के माध्यम से लगभग 1 लाख 25 हजार बच्चों, युवाओं और युवतियों को प्रतिवर्ष लाभान्वित कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् का अध्यक्ष होने के नाते यह उनके  लिए गर्व का विषय है कि परिषद् द्वारा कुल 704 बच्चों को दत्तक ग्रहण के माध्यम से नया जीवन और परिवार प्रदान किया गया है। जिसमें 528 बच्चे देश में और 176 बच्चे विदेशों में गोद दिए जा चुके हैं। यह कार्य समाज के प्रति परिषद की संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। इस महान उपलब्धि के लिए  परिषद बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि सब मिलकर एक ऐसे हरियाणा का निर्माण करें, जहाँ हर बेटी को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अधिकार मिले और जहाँ हर परिवार स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त हो।इससे पूर्व राज्यपाल ने इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को दर्शाते स्टाल्स का अवलोकन किया और योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् वर्ष 1971 से हरियाणा में बच्चें के लिए बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रही है। परिषद् बाल भवनों एवं लघु बाल भवनों के माध्यम से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए ज्ञान वर्धक एवं स्वास्थ्य वर्धक गतिविधियां चला रही हैं, जिनमें कंप्यूटर केंद्र, क्राफ्ट केंद्र, शिशु पालन केंद्र, बाल पुस्तकालय, मॉडल डे केयर केंद्र, प्रतिभा खोज कार्यक्रम आदि शामिल है। 

इसके अलावा परिषद द्वारा स्पेशल बच्चों के लिए प्रयास स्कूल, वर्चुअल क्लासेज, नशा मुक्ति केंद्र, परिवार परामर्श केंद्र चलाने के साथ साथ गरीब बच्चों के लिए ओपन शेल्टर होम भी चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा परिषद द्वारा गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों के लिए कोचिंग एवं मार्गदर्शक कक्षाएं भी चलाई जा रही है।श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि ‘‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” कार्यक्रम का उदेश्य महिलाओं को सशक्त करने के साथ साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करना है। 

एक स्वस्थ और सशक्त नारी घर की धुरी, परिवार की पालनहार और मजबूत समाज की निर्माता होती है, परंतु आज की भागदौड में महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रख पाती। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हैं जिन्होने अपने जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार से ‘‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ करके महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। 

उन्होंने  सभी महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने पडोस, गांव और शहरों में भी महिलाओं को इस अभियान के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा  कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने में महिलाओं का अहम योगदान होगा।इस अवसर पर बाल कुंज छछरौली के बच्चों द्वारा पोषण और स्वच्छता पर आधारित एक शानदार लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती सुषमा गुप्ता, राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंत कुमार बेहेरा, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय मितल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर सहित महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Suman Saini , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD