Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में श्रमिकों की रहेगी अहम भूमिका - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anil Vij, Rao Narbir Singh, Shramik Samman evam Jagrukta Samaroh, Rao Inderjit Singh, Rao Inderjeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 28 Sep 2025

Last updated on: Oct 08, 2025, 12:14 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को विकास के मार्ग पर अग्रणी बनाने में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उनके बल पर ही प्रदेश आज देश में सबसे तेजी से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भी श्रमिकों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों की भलाई, सुरक्षा और खुशहाली के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने की। कार्यक्रम का हरियाणा के सभी जिलों में लाइव प्रसारण भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का भी अवलोकन किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि हरियाणवी संस्कृति में श्रमिकों को हमेशा सम्मान मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि भारत के श्रमिकों की शक्ति अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की प्रगति की हर ईंट श्रमिकों की मेहनत और समर्पण से जुड़ी है और उनकी गरिमा के माध्यम से ही सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

हरियाणा की तरक्की में श्रमिकों का अतुलनीय योगदान- राव इंद्रजीत सिंह*

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि हरियाणा की प्रगति और विकास में सबसे बड़ा योगदान उसके मेहनतकश किसान, मजदूर और श्रमिकों का है। उन्होंने विशेष रूप से गुरुग्राम का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में यह शहर छोटे म्युनिसिपल क्षेत्र से विकसित होकर आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप शहर बन गया है। 

श्रमिक वर्ग के बिना प्रदेश की औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की उपलब्धियां संभव नहीं होती। यह श्रमिक ही हैं, जो दूर-दराज से आकर हरियाणा को चार चांद लगा रहे हैं और उद्योगों के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में श्रमिकों का योगदान केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय दृष्टि से भी अतुलनीय है।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकसित राष्ट्र – विकसित हरियाणा बनने की दिशा में अग्रसर - अनिल विज*

समारोह की अध्यक्षता कर रहे श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन हरियाणा की वास्तविक प्रगति और विकास का प्रतीक है। पूरे प्रदेश में कर्मचारियों और उद्यमियों का सम्मान किया जा रहा है। 1966 में हरियाणा के गठन के समय किसी ने सोचा नहीं था कि यह प्रदेश देश ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। किसानों, कर्मचारियों और उद्यमियों की मेहनत से आज हरियाणा देश में सम्मान के साथ जाना जाता है। 

अनिल विज ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिक और कर्मचारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके समर्पण और मेहनत से ही उद्योग, निर्माण और उत्पादन के क्षेत्र में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही विकसित भारत की संकल्प यात्रा सफल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग लगाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बेहतरीन वातावरण है। 

बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें, बिजली, स्वास्थ्य और सुविधाओं के कारण हरियाणा देश के अग्रणी प्रदेशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने तकनीकी और उत्पादन क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी क्षमता साबित की है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर हैं।कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा, पटौदी की विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, सोहना के विधायक श्री तेजपाल तंवर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anil Vij , Rao Narbir Singh , Shramik Samman evam Jagrukta Samaroh , Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD