Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

समाज के अंतिम पंक्ति तक सुविधा पहुँचाने के संकल्प को निरन्तर साकार कर रही हरियाणा सरकार : राव नरबीर सिंह

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए पंजीकरण का हुआ शुभारंभ, पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे 2100 रुपए महीना

Rao Narbir Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gurugram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 18:12 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि “आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होना अत्यंत सुखद है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी माताओं-बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वायदा किया था और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इसे जमीनी हकीकत में बदलकर यह दिखा दिया है कि हमारी सरकार वादे नहीं, संकल्प पूरे करती है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री वीरवार को गुरुग्राम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण  प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया था।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। “एक सामान्य महिला, जिसकी उम्र 23 साल से अधिक है और परिवार की आय एक लाख रुपए से कम है, अब 60 साल तक हर महीने 2100 रुपये प्राप्त करेगी। भविष्य में इस स्लैब को और बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बहनों को इसका लाभ मिल सके। 

यह दिन केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हरियाणा के हर परिवार के लिए बड़ा दिन है।उन्होंने अंत्योदय की भावना को दोहराते हुए कहा कि यह योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय की उस सोच को साकार करती है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सुविधा और सेवा पहुँचाने का संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि “आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाने का काम किया है। 

यह कदम आने वाले वर्षों में हरियाणा को और मजबूत और सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र में 100 से अधिक वादे किए गए थे। मुख्यमंत्री ने पहले ही बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए प्रावधान कर दिया और आज इसका शुभारंभ करके इसे हकीकत में बदल दिया। 

*कैबिनेट मंत्री ने जिला की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास*

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्वास्थ्य भवनों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने उपमंडल नागरिक अस्पताल, सोहना और फरुखनगर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10, गुरुग्राम के भवन के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में उप स्वास्थ्य केन्द्र, ऊंचा माजरा के भवन का शिलान्यास भी मंत्री द्वारा किया गया।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gurugram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD