Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नायब सिंह सैनी ने दी पानीपत शहरी विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगात

89 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज और फायर स्टेशन सेंटर का किया शिलान्यास

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mohan Lal Badoli, Panipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पानीपत , 25 Sep 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 18:10 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधानसभा वासियों को सौगात देते हुए पुराने औद्योगिक क्षेत्र को जीटी रोड से जोड़ने वाले 70 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज तथा 18 करोड़ 95 लाख से बनने वाले फायर स्टेशन केंद्र का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने भगवद् गीता चौक के लिए 50 लाख रुपये और पालिका बाजार पुनर्निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही, उन्होंने पानीपत में अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री आज पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल का भी उद्घाटन किया।श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर बोलते हुए पानीपत में भूमि उपलब्धता होने पर ऑटो मार्केट बनाने, नाइट शेल्टर का निर्माण, नगर निगम के कर्मचारियों के रहने की जगह और पानीपत में स्लाटर हाउस आदि के निर्माण करवाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके समर्पित जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति और अंत्योदय की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए जिला कार्यालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से देश में विभिन्न पखवाड़ा आयोजित किये जा रहे हैं और इस वर्ष भी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में हरियाणा प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर है।

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि यह भाजपा का जिला कार्यालय श्याम कमल उनकी ग्रामीण विधानसभा में खुला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी देन है जो की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज प्रदेश में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है और नॉनस्टॉप तीन गुना गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। 

सरकार की गरीबी उन्मूलन की योजना के तहत अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो वादे रोजगार, विकास इत्यादि के लिए किए गए थे वह सभी पूरे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बहुत बड़ा बदलाव कर आमजन को भारी राहत दी है।कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mohan Lal Badoli , Panipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD