Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बिग बॉस 19 : अशनूर कौर को लेकर हुआ विवाद, आपस में भिड़े अमाल और अभिषेक

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Ashnoor Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 15:26 IST

टीवी का मशहूर और विवादों से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इस समय अपने जबरदस्त टास्क और ट्विस्ट की वजह से काफी चर्चा में है। इस शो में दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ ड्रामा, लड़ाई-झगड़े और जबरदस्त बहस देखने को मिलती हैं। इस बार भी शो के अंदर घरवालों के बीच बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 

जियो हॉटस्टार द्वारा जारी प्रोमो वीडियो में अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस और झगड़ा होता हुआ नजर आ रही है। यह झगड़ा कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गाली-गलौच करने के साथ ही शारीरिक रूप से भी भिड़ गए। 

इस पूरे विवाद की वजह अशनूर कौर से जुड़ा एक कमेंट था। दरअसल, अमाल ने अशनूर के जरिए अभिषेक को कुछ ऐसा बोला, जिसे सुन वह उन पर भड़क उठे। दोनों के बीच हुई बहस इतनी तेज हो गई, कि घर के बाकी सदस्यों को उन्हें रोकना पड़ा।

घरवालों की कई कोशिशों के बावजूद भी अभिषेक और अमाल की लड़ाई नहीं रुकी, और आखिर में बिग बॉस को टास्क ही रद्द करना पड़ा। इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब अमाल मलिक ने अशनूर को लेकर अभिषेक पर एक तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा कि जब भी अभिषेक कुछ बोलते हैं, तो अशनूर को ऐसा लगता है जैसे वह भौंक रहा हो। 

इस बात से अभिषेक भड़क उठते हैं और शब्दों के जरिए उनके तंज का पलटवार करते हैं। इस बीच उनकी बीच की यह तकरार हाथापाई का रूप ले लेती है, जिससे घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो जाता है। बिग बॉस से जुड़े अन्य सोर्स के मुताबिक, इस लड़ाई के बाद बिग बॉस कैप्टेंसी टास्क को रोक देते हैं और उसी समय फरहाना भट्ट को एक हफ्ते के लिए कैप्टन बनाए जाने का फैसला लेते हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Ashnoor Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD