Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मेजर जनरल पॉल ओवुओर ओटीएनो ने एसएनसी का दौरा किया

Military, Indian Navy, Kenya Navy, Major General Paul Owuor Otieno, Commander of the Kenya Navy, Southern Naval Command, SNC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 02 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 13:19 IST

केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओवूओर ओटीएनो ने चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), कोच्चि का दौरा किया।

यात्रा के दौरान, केन्या नौसेना के कमांडर ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास के साथ बातचीत की और दोनों नौसेनाओं के बीच प्रशिक्षण भागीदारी और समुद्री सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। 

दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल को भारतीय नौसेना के पेशेवर और परिचालन प्रशिक्षण ढांचे का संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया। विचार-विमर्श में, मेजर जनरल ओटीएनो ने भारतीय नौसेना की पहली पहल हिंद महासागर जहाज - सागर (आईओएस सागर) की सराहना की, जिसमें केन्या सहित नौ आईओआर देशों के कर्मियों को संयुक्त रूप से चालक दल का सदस्‍य बनाया गया है, जो क्षेत्रीय समुद्री तालमेल की दिशा में एक अनूठा कदम है। 

उन्होंने प्रशिक्षण आदान-प्रदान और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों को अपनाकर क्षेत्रीय सहयोग, क्षमता वृद्धि और अंतर-संचालन क्षमता को मज़बूत करने के महत्व पर ज़ोर दिया। मोम्बासा में प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) की हाल ही में की गई लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती को भी द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

केन्याई प्रतिनिधिमंडल ने एसएनसी के विभिन्न प्रशिक्षण स्कूलों का दौरा किया और उन्नत सिमुलेटरों तथा अत्याधुनिक प्रशिक्षण अवसंरचना का प्रदर्शन देखा। मुख्यालय समुद्री प्रशिक्षण में परिचालन समुद्री प्रशिक्षण और गहन प्रशिक्षण सहयोग के अवसरों पर चर्चा केन्‍द्रित रही।

फास्ट अटैक क्राफ्ट, आईएनएस काबरा का भी दौरा किया गया। नौसेना अस्पताल आईएनएचएस संजीवनी में, प्रतिनिधिमंडल को उपलब्ध बहु-विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत श्रृंखला के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना 1990 से प्रशिक्षण प्रयासों के माध्यम से केन्या नौसेना के साथ समुद्री उत्कृष्टता को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। 

केन्या नौसेना के कमांडर की एसएनसी यात्रा बढ़ती समुद्री साझेदारी को रेखांकित करती है और समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाने के लिए दोनों नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

 

Tags: Military , Indian Navy , Kenya Navy , Major General Paul Owuor Otieno , Commander of the Kenya Navy , Southern Naval Command , SNC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD