Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुमनाम नायकों के योगदान को अस्वीकार करना अनुचित : एयर चीफ मार्शल एपी सिंह

Military, Indian Armed Force, Air Chief Marshal AP Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 02, 2025, 12:23 IST

भारतीय वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वायुसेना केवल पायलटों या गरुड़ कमांडो से नहीं चलती, बल्कि इसके पीछे अनेक शाखाओं और सेवाओं में कार्यरत हजारों लोग हैं, जो अपने-अपने स्तर पर चुपचाप श्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इन लोगों की भूमिका को नजरअंदाज किया जाए तो यह बड़ी भूल होगी। एयर चीफ मार्शल ने कहा, “यदि हमारे वायुयोद्धा बहादुरी से लड़ पा रहे हैं, जोखिम उठा पा रहे हैं, तो इसकी वजह यह विश्वास है कि उनके पीछे हर जिम्मेदारी सही तरीके से निभाई जा रही है। 

चाहे विमान के रखरखाव करने वाले हों, वे लोग जो हमारे घर-परिवार का, वेतन या रसद का ध्यान रखते हैं, उन सब पर पूरा भरोसा होता है। इसी भरोसे के साथ हम उड़ान भरते हैं।” भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार को ‘विंग्स ऑफ वेलर’ नामक पुस्तक का लोकार्पण किया। 

यह आयोजन नई दिल्ली के सुब्रोतो पार्क स्थित एयर फोर्स ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस अवसर पर एयर फोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष सरिता सिंह भी उपस्थित रहीं। इस मौके पर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भारतीय वायुसेना केवल पायलटों या गरुड़ कमांडो के प्रयासों से नहीं चलती, बल्कि इसके पीछे अनेक शाखाओं में कार्यरत हजारों कर्मियों की भूमिका होती है।

उन्होंने कहा कि यदि हम इन ‘गुमनाम नायकों’ के योगदान को न स्वीकारें तो यह अनुचित होगा। उन्होंने इस मौके पर भारतीय वायुसेना के इन ‘गुमनाम नायकों’ के लिए जोरदार तालियों की अपील की। एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि सर्वोच्च बलिदान निस्संदेह सबसे बड़ा योगदान है, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने प्रत्यक्ष खतरे का सामना किया और हर समय जोखिम उठाया। 

उन्होंने विशेष रूप से मानवीय सहायता और आपदा राहत टीमों का उल्लेख किया, जो अनिश्चित परिस्थितियों और खतरनाक हालात में भी पूरी प्रतिबद्धता से सेवा करती हैं। उन्होंने कहा, “जो कोई भी ऑपरेशन के दौरान या विमान दुर्घटना में शहीद होता है, उसके साथ हमारा भी एक हिस्सा चला जाता है। 

क्योंकि उन्होंने जो भी निर्णय लिए, वे उसी ज्ञान और अनुभव पर आधारित थे जो उस समय उनके पास उपलब्ध था। परिस्थितियों में सही-गलत का आकलन करना हमेशा आसान नहीं होता।” वायुसेना प्रमुख ने भावुक होते हुए कहा कि जब भी हम अपने किसी साथी को खोते हैं, तो सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके साथ बिताए पलों और अनुभवों को भी खो देते हैं। 

लेकिन यही घटनाएं हमें और अधिक तैयार रहने और अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी देती हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि जिस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में वे मौजूद थे, वह केवल लेखिका की ही नहीं, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने इसमें योगदान दिया है।

कार्यक्रम का समापन एयर चीफ मार्शल ने लेखिका और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए किया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना अपने हर सदस्य, चाहे वे अग्रिम मोर्चे पर हों या पृष्ठभूमि में, की मेहनत और समर्पण के कारण ही एक सशक्त और अदम्य शक्ति बनी हुई है।

 

Tags: Military , Indian Armed Force , Air Chief Marshal AP Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD