Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनीता भाभी संग गरबा मतलब दिवाली-होली एक साथ मना लिया : रोहिताश्व गौर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Vidisha Srivastava, Rohitashv Gour
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 02, 2025, 12:22 IST

पूरे देश में नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की लोकप्रिय जोड़ी, विदिशा श्रीवास्तव और रोहिताश्व गौर ने भी हाल ही में एक कार्यक्रम में नवरात्रि का त्योहार मनाया। इस दौरान इस जोड़ी ने स्टेज पर गरबा भी किया। अभिनेता रोहिताश्व के किरदार मनमोहन तिवारी और उनकी पड़ोसन अनीता भाभी (विदिशा श्रीवास्तव) के किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। 

दोनों ने जब साथ में गरबा किया तो लोग खुशी से झूम उठे। इस डांडिया नाइट का अनुभव शेयर करते हुए अभिनेता रोहिताश्व ने कहा, "तिवारी जी का एक सपना था कि अनीता भाभी के साथ गरबा खेलने का मौका मिले। और इस साल वो सपना पूरा हो गया! अपनी पसंदीदा अनीता भाभी (विदिशा) के साथ गरबा खेलना ऐसा लगा जैसे दिवाली और होली एक ही रात में मना ली हो।"

उन्होंने आगे कहा, “ऑन-स्क्रीन मैं हमेशा उनका दिल जीतने की कोशिश करता हूं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, मुंबई के गरबा मंच पर उनके साथ डांस करने का रोमांच बिल्कुल अलग था। बीट्स, ऑर्केस्ट्रा की लय, भीड़, सब कुछ बेहद आकर्षक था। अपने फैंस के साथ बातचीत करना, उनका उत्साह देखना और उनके साथ नाचना, सबने इस रात को बेहद खास बना दिया।”

रोहिताश्व ने यह भी बताया कि स्टेज पर जाने से पहले उनकी बेटियों ने उनको कुछ गरबा के स्टेप्स भी सिखाए थे। उन्होंने कहा, “कार्यक्रम से पहले, मेरी बेटियों ने मुझे गरबा के कुछ स्टेप्स भी सिखाए और इतने भव्य मंच पर उनका इस्तेमाल करने से मुझे एक अलग ही खुशी मिली।

हजारों लोगों के बीच रंग-बिरंगे परिधानों में नाचना और साथ मिलकर नवरात्रि मनाना, एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।” यह जोड़ी बहुत जल्द एक नए शो 'घरवाली पेड़वाली' में साथ दिखाई देगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी शो होगा। इस कार्यक्रम के दौरान इसके बारे में भी बात की गई। 

शो को प्यार और आशीर्वाद देने के लिए दोनों स्टार्स ने फैंस से गुजारिश भी की। विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, "इस साल की नवरात्रि मेरे लिए बेहद खास रही क्योंकि मैंने अपने सह-कलाकार रोहिताश्व गौर (मनमोहन तिवारी) के साथ बोरीवली के कोरा केंद्र में मुंबई की गरबा नाइट मनाई। उनके साथ गरबा पर थिरकना और भीड़ के साथ कदम मिलाना वाकई एक सुखद अनुभव था।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Vidisha Srivastava , Rohitashv Gour

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD