Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

हिना खान ने शेयर किया प्रकृति और मनुष्य के अटूट संबंध को दिखाता संवेदनशील पोस्ट

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:21 IST

मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरा संबंध है, दोनों ही एक दूसरे को परिपूर्ण करते हैं। प्रकृति किसी न किसी तरह हमें कुछ न कुछ देती है, चाहे वो हवा हो, खाना हो या पानी, लेकिन हम प्रकृति को बदले में क्या देते हैं? ऐसा ही प्रकृति और मनुष्य से जुड़ा पोस्ट टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सरवाइवर हिना खान ने शेयर किया है और दोनों के बीच का अद्भुत संबंध भी दिखाया है।

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में एक तरफ मनुष्य के फेफड़े हैं और दूसरी तरफ टहनियों से बना पेड़। दोनों फोटोज फेफड़ों में बनी नसों और पेड़ पर लगी टहनियों की वजह से एक जैसी दिख रही हैं, अंतर कर पाना मुश्किल है। फोटो पर लिखा है, "पेड़ जो सांस छोड़ते हैं, उससे हम सांस लेते हैं… जिस सांस को हम छोड़ते हैं...वो पेड़ लेते हैं.. हम सब प्रकृति हैं।" 

यूजर्स भी हिना के पोस्ट से कनेक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "इसे कहते हैं बैलेंस ऑफ नेचर।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इससे पता चलता है कि जीव और विज्ञान इतने जमीन और जड़ से जुड़े हुए हैं कि हम चारों ओर मौजूद हर चीज में खुद की मौजूदगी देख सकते हैं… हमें बनाने वाला डिजाइनर एक ही है।"

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपने पति रॉकी के साथ रियलिटी शो पति-पत्नी और पंगा में दिखाई दे रही हैं। शो में एक्ट्रेस अपने रिश्ते के कई राज भी खोल चुकी हैं। शो में एक्ट्रेस की सास को भी देखा गया, जिन्होंने खुलासा किया कि हिना को मसालों की पहचान नहीं है। 

लता जायसवाल बताती हैं, "हिना को किचन से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन खाते वक्त ये कम, वो कम है… बहुत नखरे करती हैं।" अपनी सास से ऐसी बात सुनकर एक्ट्रेस हैरान हो जाती है, हालांकि ये सिर्फ मजाक था।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD