Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तान की बेइज्जती के साथ खत्म हुआ 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल', तिलक और अभिषेक ने जीता ये खिताब

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, Tilak Verma, Abhishek Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:16 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनी है। इस जीत के हीरो बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 53 गेंद पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। 

उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अभिषेक शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। भारतीय टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी एसीसी के मुखिया पाकिस्तानी मूल के मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया और खिताब नहीं लिया। इसी वजह से पुरस्कार वितरण समारोह लगभग 1 घंटे बाद शुरू हुआ। 

भारतीय टीम का एशिया कप का खिताब मोहसिन नकवी से न लेना पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती थी जो उसे हार से भी अधिक दर्द देगी। प्लेयर ऑफ द मैच तिलक वर्मा ने कहा, "दबाव था। वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। वे गति में बदलाव कर रहे थे। मैं शांत रहने की कोशिश कर रहा था। 

सैमसन की शानदार पारी। दुबे ने दबाव में जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह देश के लिए मददगार और महत्वपूर्ण थी। हमने हर स्थिति के लिए तैयारी की है। आपको लचीला होना चाहिए। मैं किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार था। मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा था।

धीमी विकेट के लिए मैंने गौती सर से बात की थी और कड़ी मेहनत की थी। यह मेरे जीवन की सबसे खास पारियों में से एक है। यह सभी भारतीयों के लिए है।" प्लेयर ऑफ द सीरीज अभिषेक शर्मा ने कहा, "कार मिलना हमेशा खुशी की बात होती है। विश्व कप जीतने के बाद इस टीम में जगह बनाना किसी भी सलामी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था। 

मैंने अपने खेल पर बहुत मेहनत की और आपको कोच और कप्तान का सहयोग चाहिए होता है, मुझे टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह मिल रहा था। अगर मुझे अच्छी शुरुआत मिलती है, तो मेरी टीम जीतेगी। कभी-कभी आप असफल भी हो सकते हैं, लेकिन आपको प्रक्रिया का पालन करना होगा। 

मेरी योजना थी कि अगर मुझे पावरप्ले में स्पिनर मिल गए, तो मैं पावरप्ले का इस्तेमाल करने की कोशिश करूंगा, चाहे कोई भी बेहतरीन तेज गेंदबाज़ हो, मैं पहली गेंद से ही शुरुआत करूंगा।" 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 20 रन पर अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 के रूप में तीन विकेट गंवा दिए थे। 

इसके बाद तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 57 और शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर भारत को 5 विकेट से जीत दिला दी। सैमसन 21 गेंद पर 24 और शिवम दुबे 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। 

तिलक वर्मा 53 गेंद पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ रिंकू सिंह 1 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। विजयी चौका रिंकू के बल्ले से निकला। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। 

भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। फखर जमान 35 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका और पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए कुलदीप यादव ने फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। कुलदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। वरुण च्रकवर्ती ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , Tilak Verma , Abhishek Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD