Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बाढ़ जैसी कठिन घड़ी में राजनीति करने और सदन को गुमराह करने से बाज़ नहीं आया विपक्ष: बरिंदर कुमार गोयल

प्रताप सिंह बाजवा के रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के आरोपों को पूरी तरह नकारा

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 17:57 IST

पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बाढ़ पर राजनीति करने और सदन को गुमराह करने को लेकर विपक्ष को कड़े हाथों लिया। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान "पंजाब का पुनर्वास" प्रस्ताव पर दूसरे दिन बोलते हुए श्री गोयल ने कहा कि लंबे समय सत्ता का सुख भोगने वाली, आज की विपक्षी पार्टी के नेता सिर्फ राजनीति करने के लिए ही हमारी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ओछी राजनीति के लिए सदन को यह कहकर गुमराह किया कि रणजीत सागर डैम से 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि सच्चाई यह है कि रणजीत सागर डैम से करीब 2.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ने सदन में झूठ बोलकर अपराध किया है, जिसके लिए उन्हें सदन से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

श्री गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंजाब के लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है, बल्कि इसे हर समय राजनीति करने की ही आदत है। उन्होंने बताया कि विपक्षी दल के नेता बीते कल माधोपुर हेडवर्क्स टूटने के एक महीने बाद वहां का दौरा करके आए हैं, लेकिन उन्होंने हेडवर्क्स का गेट खोलने समय शहीद हुए विभाग के कर्मचारियों के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा और न ही उन 26 कर्मचारियों के बारे में कोई शब्द बोला, जो माधोपुर हेडवर्क्स में फंसे थे और उन्हें एयरलिफ्ट करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि जो विपक्षी पार्टी के नेता गुरदासपुर के सक्की नाले की सफाई न होने का झूठा प्रचार कर रहे हैं, उनकी जानकारी के लिए मैं बताना चाहता हूं कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर में लगे बाबा गुज्जर मेले के दौरान इलाके की 20 पंचायतों ने मुझे सम्मानित किया क्योंकि मैंने सक्की नाले की सफाई करवाई है। श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने ड्रेनेज की सफाई के लिए जो कार्य किया, वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के अथक प्रयासों से टेलों पर पड़ते अंतिम गांवों तक नहरी पानी की पहुंच संभव हुई है। उन्होंने बताया कि 2022 से पहले प्रदेश के कृषि योग्य क्षेत्र में सिर्फ 21 प्रतिशत क्षेत्र में नहरी पानी उपलब्ध था, जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 64 प्रतिशत कर दिया और भविष्य में इसे 31 मार्च, 2026 तक 76 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के खेतों को 38 से 40 साल बाद नहरी पानी मिला है, जिससे लोगों को बहुत राहत मिली है।

श्री गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल से जहां जमीन के नीचे पानी की बचत हुई है, वहां साथ ही डैमों से पानी के सही उपयोग में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की नालायकी के कारण ही हरियाणा हर साल अतिरिक्त पानी की मांग करता था।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी कड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब विधानसभा के बराबर अपना मौक सत्र चलाना इस महान सदन की तौहीन है, जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD