Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहली बार देखा कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई : सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, Operation White Ball
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 17:38 IST

पाकिस्तान के खिलाफ 'एशिया कप 2025' में खिताबी जीत के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम को किसी अन्य ऑफिशियल से भी ट्रॉफी नहीं लेने दी गई, जिसके चलते भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही सेलिब्रेट किया। 

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इससे खफा नजर आए। खिताबी जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं जब से क्रिकेट खेल रहा हूं, तब से पहली बार देखा कि चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। हमने बहुत मेहनत करके यह टूर्नामेंट जीता है। हम इसके हकदार थे। 

इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कह सकता। मेरी ट्रॉफियां मेरे ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं। मेरे साथ सभी 14 खिलाड़ी और सभी सहयोगी स्टाफ मौजूद हैं। यही असली ट्रॉफियां हैं।" जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एसीसी को कोई आधिकारिक ई-मेल भेजा था कि अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट जीतती है, तो उसे नकवी से ट्रॉफी नहीं मिलेगी, तो इसके जवाब में सूर्या ने कहा, "हमने यह फैसला मैदान पर ही लिया था। हमें कोई निर्देश नहीं मिला था।"

भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवरों में 146 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने पहले विकेट के लिए 84 रन जुटाए।

साहिबजादा 57, जबकि फखर 46 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन पाकिस्तानी टीम शानदार शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 शिकार किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं।इसके जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबले अपने नाम किया। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 33 रन बनाए।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , Operation White Ball

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD